5 मौजूदा WWE स्टार्स जिनका करियर Brock Lesnar से दुश्मनी लेने के बाद चमक उठा! एक बना 1316 दिन तक चैंपियन

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में रिटायरमेंट लिया. वो अब शायद इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. लैसनर की वजह से कुछ मौजूदा स्टार्स का करियर शानदार रहा. आइए आपको ऐसे ही कुछ रेसलर्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर ने उठाया इन स्टार्स का करियर

Advertisment

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 6

रोमन रेंस अब कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. अब पूरी दुनिया उन्हें जानती है. रोमन की ब्रॉक लैसनर के साथ तगड़ी दुश्मनी रह चुकी है. इनके बीच कई मुकाबले हो चुके हैं. रोमन कह चुके हैं कि उनका करियर आगे बढ़ाने में लैसनर का काफी योगदान रहा. लैसनर ने रेंस को काफी ऊपर उठाया.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस3 / 6

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी भी तगड़ी रह चुकी है. दोनों के बीच चैंपियनशिप मुकाबले भी हो चुके हैं. लैसनर के साथ जबरदस्त राइवलरी की वजह से ही रॉलिंस करियर ऊपर उठा. द बीस्ट को हराकर उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स4 / 6

2022 में कोडी रोड्स ने WWE में वापसी की थी. 2023 में उनकी ब्रॉक लैसनर के साथ जबरदस्त राइवलरी रही. समरस्लैम में कोडी ने लैसनर को हराया था. लैसनर ने इसके बाद उनका हाथ ऊपर उठाकर जश्न मनाया. पासिंग द टॉर्च मोमेंट देखकर सभी खुश हो गए थे.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी5 / 6

ओबा फेमी को भी अब पूरी दुनिया जानती है. हाल ही में रेसलमेनिया में फेमी ने ब्रॉक लैसनर को उठाया था. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही. कंपनी ने भी इसका बिल्डअप शानदार अंदाज में किया था.

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर6 / 6

साल 2020 में ड्रू मैकइंटायर ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती. वहां से मैकइंटायर का करियर चमक गया. आज वो कंपनी में टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. अब पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन