T20 World Cup 2026 में नहीं दिखेगा इन 5 स्टार खिलाड़ियों का जलवा, चोट ने तोड़ दिया विश्व कप खेलने का सपना

Players Ruled Out T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. पहली बार इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी. टूर्नामेंट से पहले टीमों में कुछ बदलाव हुए. बड़े-बड़े खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए. उनका ये बड़ा टूर्नामेंट खेलने का सपना टूट गया. आइए उन 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो चोटिल होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए.

Pat Cummins ICC
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं. उन्हें कमर में समस्या थी और इसी कारण वो पूरी एशेज सीरीज भी नहीं खेल पाए थे. लग रहा था कि वो वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे लेकिन उनकी रिकवरी प्लान अनुसार नहीं गई. उनकी जगह बेन ड्वार्शियस की टीम में एंट्री हुई.

विज्ञापन

3 / 6

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड का हिस्सा थे. हालांकि, हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी जगह अब काइल जेमिसन की स्क्वाड में एंट्री हो गई है. वो ट्रेवलिंग रिजर्व में थे और अब टूर्नामेंट खेलेंगे.

4 / 6

डोनोवन फरेरा टी20 क्रिकेट में लगातार धमाल मचाते हुए नजर आए हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन SA20 में खेलते हुए उन्हें कंधे में चोट आई. इसी कारण वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए और उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में जगह मिली.

विज्ञापन

5 / 6

साउथ अफ्रीका के धाकड़ मिडल ऑर्डर बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी चोटिल होने के कारण SA20 नहीं खेल पाए. हैमस्ट्रिंग टियर के कारण वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड से बाहर हो गए. इसी कारण साउथ अफ्रीका ने अपने स्क्वाड में SA20 में धमाल मचाने वाले रेयान रिकेल्टन को स्क्वाड में जगह मिल गई.

6 / 6

नवीन उल हक अफगानिस्तान के सबसे अहम टी20 गेंदबाजों में से एक हैं. हालांकि, उन्हें कंधे में चोट आई और इसी कारण टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड से उन्हें बाहर कर दिया गया. उन्हें सर्जरी की जरूरत थी. उनकी जगह जिया-उर्र-रहमान शरीफी को टीम में जगह दी गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन