SRH के इन 5 'हथियारों' से बचना मुश्किल! IPL 2026 के पहले मैच में बन सकते हैं RCB की हार का कारण
RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. हालांकि, SRH के कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, तो RCB को हार का सामना करना पड़ सकता है.

RCB vs SRH: IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. RCB ने पिछले साल ट्रॉफी पर कब्जा किया था और वो IPL 2026 की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेंगे. हालांकि, SRH के पास 5 ऐसे हथियार हैं, जो पहले मैच में RCB की हार का बड़ा कारण बन सकते हैं.
ईशान किशन
2 / 6पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन IPL 2026 में SRH के कप्तान हैं. ईशान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 धमाकेदार रहा और अभी वो तगड़ी फॉर्म में हैं. अगर पहले मैच में उनका बल्ला चला, तो RCB की हार हो सकती है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनसे खतरा रहने वाला है.
ट्रैविस हेड
3 / 6ट्रैविस हेड अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. SRH के लिए पिछले दो सीजन में उन्होंने धमाल मचाया और अब IPL 2026 की शुरुआत भी वो बड़ी पारी से करना चाहेंगे. RCB के खिलाफ वो अपनी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर सकते हैं.
अभिषेक शर्मा
4 / 6अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं. अभिषेक अकेले दम पर मैच का नतीजा बदलने का दम रखते हैं. RCB के खिलाफ पहले मैच में उनका बल्ला चल गया, तो SRH की जीत लगभग तय हो जाएगी. वो सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे बड़े हथियार हैं.
हेनरिक क्लासेन
5 / 6हेनरिक क्लासेन के लिए IPL 2025 साधारण रहा था. वो SRH के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक हैं. अगर उनका बल्ला बोलता है, तो फिर SRH की जीत पक्की हो जाती है. RCB के खिलाफ पहले मैच में वो तबाही मचाकर सनराइजर्स को जीत दिलाना चाहेंगे.
हर्षल पटेल
6 / 6हर्षल पटेल IPL में दो बार पर्पल कैप जीत चुके हैं. पटेल भले ही महंगे साबित होते हैं लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट झटकते हैं. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में हर्षल पटेल पर तेज गेंदबाजी अटैक का भार होगा. अगर पटेल ने गेंद से कमाल कर दिया, तो RCB को पहले ही मैच में हार मिल सकती है.