WWE Raw रिजल्ट्स, 29 जून, 2026: Brock Lesnar ने दुश्मन को किया तहस-नहस, Roman Reigns पर मंडराया संकट

WWE Raw का शो बहुत धमाकेदार रहा. वहां पर खतरनाक एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाकर फैंस को खुश किया. कंपनी ने शुरुआत से लेकर अंत तक मोमेंटम बनाए रखा. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर इस बार नज़र आए. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 9
WWE Raw

WWE Raw Results: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. ये नाइट ऑफ चैंपियंस के बाद पहला रेड ब्रांड का शो था. कंपनी ने शो के लिए पहले से कुछ मैचों का ऐलान कर दिया था. रेड ब्रांड के सभी टॉप स्टार्स ने अपनी ताकत दिखाई. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर इस बार नज़र आए. समरस्लैम का बिल्डअप भी हुआ. वुमेंस डिवीजन का भी जलवा देखने को मिला. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रिपल एच ने शो को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी का सैगमेंट2 / 9

ओबा फेमी ने किंग ऑफ द रिंग बनने पर खुशी जताई. तुरंत ही ब्रॉक लैसनर ने वापसी की. लैसनर ने फेमी की तारीफ की. लैसनर ने कहा कि फेमी ने उन्हें लेकर बहुत ही बुरे शब्दों का इस्तेमाल किया. लैसनर ने बताया कि उन्हें पॉल हेमन ने सब बताया. लैसनर ने फेमी को लो-ब्लो लगाकर एफ-5 लगाया. लैसनर स्टेज पर पहुंचे तो फेमी ने समरस्लैम में उन्हें मैच के लिए चुनौती दी. लैसनर ने चुनौती स्वीकार की और कहा कि दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो का मैच

रे मिस्टीरियो का मैच3 / 9

रे मिस्टीरियो का मैच ईथन पेज के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. पेज ने मैच में चीटिंग की कोशिश की. उन्होंने जीत के लिए अपने सारे हथकंडे अपनाए. अंत में मिस्टीरियो ने अपना अनुभव दिखाया और मैच में शानदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

जो हेंड्री का सैगमेंट

जो हेंड्री का सैगमेंट4 / 9

जो हेंड्री के कॉन्सर्ट में स्ट्रीट प्राफिट्स भी नज़र आए. तुरंत ही ऑस्टिन थ्योरी ने दखलअंदाजी की. थ्योरी ने मैच की बात कही. हेंड्री ने कहा कि मुकाबला अभी होगा. दोनों के बीच मैच हुआ. हेंड्री का दबदबा देखने को मिला. अंत में उन्होंने शानदार जीत हासिल कर अपने फैंस को खुश किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

इयो स्काई का सैगमेंट

इयो स्काई का सैगमेंट5 / 9

इयो स्काई ने क्वीन ऑफ द रिंग बनने पर खुशी जताई. तुरंत ही लिव मॉर्गन भी आ गईं. मॉर्गन ने उनकी बेइज्जती की. कुछ देर बाद राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज ने स्काई को घेरा. स्काई ने तीनों हील स्टार्स के ऊपर हमला किया. हालांकि, वो नंबर गेम्स के चलते पीछे रह गई. मॉर्गन ने स्काई को ओबिलियन मूव लगाया. साथ ही साथ उनके चोटिल पांव पर भी हमला किया. WWE ऑफिशियल्स ने आकर बड़ी मुश्किल से स्काई को बचाया. (Photo: WWE.com)

जिमी उसो का मैच

जिमी उसो का मैच6 / 9

एलए नाइट और जिमी उसो के बीच रीमैच हुआ. मैच के दौरान रिंग के बाहर जे उसो भी मौजूद थे. नाइट ने उन्हें किक मार दी. इसके बाद जे ने मैच में दखलअंदाजी की. इसका फायदा जिमी ने उठाया. उन्होंने नाइट के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. मैच के बाद नाइट ने जिमी पर अटैक किया. जे ने आकर नाइट को धोया. अचानक सोलो सिकोआ ने आकर जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया. अंत में नाइट ने जे को बीएफटी मूव लगाया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला

राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला7 / 9

राकेल रॉड्रिगेज का मैच मैक्सिकन डुप्री के साथ हुआ. मुकाबले में राकेल का दबदबा देखने को मिला. ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला. अंत में राकेल ने डुप्री को आसानी से हराकर जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

चैड गेबल का मैच

चैड गेबल का मैच8 / 9

चैड गेबल का मैच जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी कई बार दखलअंदाजी की. डैनहाउजेन भी वहां पर आए. मिस्टीरियो उनके पीछे दौड़ गए. इसका फायदा गेबल ने उठाया और मैकडॉना के ऊपर सबमिशन से जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट9 / 9

मेन इवेंट में रोमन रेंस आए. उन्होंने सभी से उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा. तुरंत ही सैथ रॉलिंस आ गए. रॉलिंस ने रोमन को पुरानी चीजें याद दिलाई. रॉलिंस ने कहा कि आजतक रेंस ने उन्हें हराया नहीं है. रॉलिंस ने शील्ड के टूटने का जिक्र भी किया. रोमन ने कहा कि अब उन्हें रॉलिंस को हराना जरूरी हो गया है. रेंस ने बताया कि वो अपनी ब्लडलाइन को दिखाना चाहते हैं कि रॉलिंस को कैसे हराएंगे. रेंस ने समरस्लैम में रॉलिंस के साथ मैच की चुनौती को स्वीकार किया. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन