5 कारण क्यों WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar को 5 मिनट के अंदर हराकर Oba Femi पूरी दुनिया को चौंका सकते हैं

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच खतरनाक टक्कर होने वाली है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है. दोनों की राइवलरी शानदार रही है. कुछ कारणों से लैसनर के ऊपर फेमी शानदार जीत दर्ज कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब एक ही हफ्ता रह गया है. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के खिलाफ होगा. फेमी को इस बार बड़ा पुश कंपनी ने दिया है. उन्होंने लैसनर के ऊपर दबदबा भी बनाया हुआ है. फैंस को एक बढ़िया मैच की उम्मीद है. लैसनर को हरा पाना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन फेमी ये काम कर सकते हैं. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों WrestleMania 42 में द बीस्ट को 5 मिनट के अंदर हराकर फेमी पूरी दुनिया को चौंका सकते हैं.

विज्ञापन

फ्यूचर सुपरस्टार

फ्यूचर सुपरस्टार2 / 6

आप सभी जानते हैं कि WrestleMania से WWE में फ्यूचर स्टार का जन्म होता है. ओबा फेमी के साथ भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. कंपनी ने बता दिया है कि वो उनके फ्यूचर स्टार हैं और इस वजह से उनका मुकाबला लैसनर के साथ तय किया गया है. फेमी कंपनी के भविष्य हैं और ये एक वजह है कि वो पांच मिनट के अंदर लैसनर को हराकर अपना दबदबा कायम कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का इतिहास

ब्रॉक लैसनर का इतिहास3 / 6

लगभग ये तय है कि ब्रॉक लैसनर के ऊपर ओबा फेमी जीत हासिल करेंगे. लैसनर का इतिहास काफी हैराने करने वाला रहा है. WrestleMania में उनके कई मैच पांच मिनट से ज्यादा लंबे नहीं चले हैं. बहुत जल्दी उनका मैच खत्म हो जाता है. ये भी एक बड़ा कारण है कि लैसनर को फेमी पांच मिनट के अंदर हराकर मैच खत्म कर सकते हैं.

खतरनाक मॉन्स्टर

खतरनाक मॉन्स्टर4 / 6

WWE ने अभी तक ओबा फेमी को एक खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में पेश किया है. उनकी बॉडी और कैरेक्टर बहुत ही खतरनाक लगता है. कई लोग तो उनके लुक से ही डर जाते होंगे. ब्रॉक लैसनर को अगर वो पांच मिनट के अंदर हरा देते हैं, तो कंपनी के टॉप मॉन्स्टर बन जाएंगे. ये उनके करियर के लिए अच्छी रहेगा. इस वजह से भी उनकी तगड़ी बुकिंग की जा सकती है.

विज्ञापन

करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं लैसनर

करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं लैसनर5 / 6

ब्रॉक लैसनर बहुत जल्द रिटायरमेंट लेने वाले हैं. उन्होंने खुद इस बात के संकेत दिए हैं. ओबा फेमी उन्हें पांच मिनट के अंदर हराकर ये बता सकते हैं कि द बीस्ट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. साथ ही साथ ये भी दिखा सकते हैं कि लैसनर अब पहले जैसे द बीस्ट नहीं हैं.

टाइटल के लिए भर सकते हैं हुंकार

टाइटल के लिए भर सकते हैं हुंकार6 / 6

ब्रॉक लैसनर को अगर पांच मिनट के अंदर ओबा फेमी हरा देंगे, तो फिर वो रोस्टर में अपना दबदबा कायम कर लेंगे. वो इसके बाद आसानी से वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दावा ठोक सकते हैं. वो कह सकते हैं कि उन्होंने रोस्टर के सबसे शक्तिशाली आदमी की जगह ली है. इस वजह से भी वो द बीस्ट को पांच मिनट के अंदर हराकर सभी को हैरान कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन