5 कारण क्यों WWE Backlash 2026 में Jacob Fatu ने हार के बाद Roman Reigns पर जानलेवा हमला किया

WWE Backlash 2026 में रोमन रेंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. रोमन ने जीत दर्ज की. मैच के बाद फाटू ने रेंस के ऊपर हमला किया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने ऐसा किस वजह से किया.

WWE
1 / 6
WWE Backlash 2026

WWE Backlash 2026 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाई. दोनों के बीच खतरनाक मैच हुआ. अंत में बड़ी मुश्किल से रोमन ने जीत हासिल की. मैच के बाद जेकब ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने रेंस के ऊपर जानलेवा हमला किया. फाटू ने रेफरी और कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा. यहां हम आपको पांच कारण बताएंगे कि क्यों फाटू ने हार के बाद रेंस पर हमला किया.

विज्ञापन

हार का गु्स्सा

हार का गु्स्सा2 / 6

जेकब फाटू ने कहा था कि उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की जरूरत है. उन्होंने कहा था कि वो रोमन रेंस का सबकुछ लेकर रहेंगे. Raw और SmackDown के एपिसोड में उन्होंने खूब दावे किए थे. फाटू को हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने मैच के बाद रेंस के ऊपर हमला कर हार का गुस्सा निकाला हो सकता है.

विज्ञापन

दुश्मनी जारी रखने के लिए

दुश्मनी जारी रखने के लिए3 / 6

रोमन रेंस और जेकब फाटू की राइवलरी को कंपनी ने काफी कम समय दिया. थोड़ा और बिल्डअप होता तो मजा आता. ऐसा लगता है कि रेंस का पीछा फाटू छोड़ने वाले नहीं हैं. उन्होंने दुश्मनी आगे जारी रखने के लिए हार के बाद रेंस के ऊपर हमला किया हो सकता है. ये भी एक बड़ी वजह है.

अपनी छवि बरकरार रखने के लिए

अपनी छवि बरकरार रखने के लिए4 / 6

जेकब फाटू बहुत ही खूंखार रेसलर हैं. वो हमेशा रिंग में दूसरों का बुरा हाल करने के लिए जाने जाते हैं. उनकी छवि खतरनाक विलेन वाली है. अगर वो हार के बाद चुपचाप चले जाते, तो मामला ठीक नहीं रहता. फाटू ने अपनी भयंकर छवि को बरकरार रखने के लिए रेंस के ऊपर मैच के बाद हमला किया हो सकता है.

विज्ञापन

जेकब फाटू किसी से कम नहीं

जेकब फाटू किसी से कम नहीं5 / 6

रोमन रेंस ट्राइबल चीफ हैं. वो ब्लडलाइन के लीडर हैं. जेकब फाटू खुद को किसी से कम नहीं मानते हैं. उनका कहना है कि वो भी टॉप पर हैं. फाटू ने रेंस के ऊपर हमला कर ये बता दिया है कि वो बिल्कुल भी झुकने वाले नहीं हैं. फाटू ने कह दिया है कि वो हार गए हैं, लेकिन डरे नहीं हैं. ये भी एक बड़ा कारण है कि रेंस के ऊपर फाटू ने हमला किया.

रीमैच का दावा

रीमैच का दावा6 / 6

रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद अगर जेकब फाटू चले जाते, तो फिर वो आगे जाकर रीमैच की बात नहीं कह सकते थे. अब उन्होंने रेंस की हालत खराब कर दी है. फाटू अब आराम से रेंस से एक बार फिर पंगा ले सकते हैं. इतना ही नहीं वो कोई बड़ी शर्त भी रीमैच में रख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन