5 कारण क्यों Brock Lesnar के विरोधी Oba Femi को 2026 WWE King of the Ring टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचना चाहिए

2026 WWE King of the Ring टूर्नामेंट को लेकर फैंस का उत्साह अभी तक बना रहा है. बहुत जल्द इसका फाइनल ओबा फेमी और जे उसो के बीच होने वाला है. आइए आपको कुछ कारणों के बारे में बताते हैं कि क्यों फेमी इस टूर्नामेंट में जीत हासिल करनी चाहिए.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

2026 WWE King of the Ring: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट नाइट ऑफ चैंपियंस होने वाला है. 27 जून को सऊदी अरब में फैंस को बहुत बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा. वहां पर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच ओबा फेमी और जे उसो के बीच होगा. जो भी इसे जीतेगा उसे समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. दोनों जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. अंतिम समय में कुछ भी हो सकता है. यहां हम आपको पांच कारणों के बारे में बताएंगे कि क्यों फाइनल मैच ब्रॉक लैसनर के दुश्मन फेमी ने जीतना चाहिए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

समरस्लैम 2026 में खास मोमेंट

समरस्लैम 2026 में खास मोमेंट2 / 6

ओबा फेमी ने रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को हराकर खास मोमेंट प्राप्त किया. समरस्लैम भी कंपनी का बड़ा इवेंट होता है. पूरी दुनिया की नजरें इस पर रहती हैं. फेमी फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. फेमी को किंग ऑफ द रिंग जीतकर समरस्लैम 2026 में भी बड़ा मोमेंट मिल सकता है. बड़े मंच पर वो नज़र आएंगे. ये उनके करियर के लिए अच्छा रहेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस से मुकाबला

रोमन रेंस से मुकाबला3 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद ओबा फेमी ने रोमन रेंस को भी चुनौती दे दी थी. उनका कहना है कि वो किसी से नहीं डरते हैं. रोमन के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. वो समरस्लैम 2026 में भी बतौर चैंपियन ही उतरेंगे. फेमी किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर रेंस के खिलाफ टाइटल मैच प्राप्त कर सकते हैं. ये ड्रीम मैच फैंस को जल्द देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)

पहली बार बड़ा कारनामा

पहली बार बड़ा कारनामा4 / 6

ओबा फेमी को मेन रोस्टर में आए हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. बहुत जल्द उन्होंने अपना दबदबा कायम कर लिया है. कंपनी ने भी उन्हें खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में बुक किया है. फेमी किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर मेन रोस्टर में पहली बार बड़ा कारनामा कर सकते हैं. इससे वो और ज्यादा दमदार दिखेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्लडलाइन में दरार डाल सकते हैं

ब्लडलाइन में दरार डाल सकते हैं5 / 6

रोमन रेंस ने जे उसो को कहा कि वो किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर कोडी रोड्स की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. ब्लडलाइन में थोड़ा बहुत तनाव चल ही रहा है. ओबा फेमी किंंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर रोमन और जे के बीच दरार डाल सकते हैं. इस वजह से भी उन्हें टूर्नामेंट जीतना चाहिए. (Photo: WWE.com)

ब्रॉक लैसनर को संदेश

ब्रॉक लैसनर को संदेश6 / 6

ओबा फेमी की राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ भी चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. 1-1 की बराबरी हो गई है. इनके बीच बहुत जल्द तीसरा मैच भी होने वाला है. दोनों ने इसके संकेत दे दिए हैं. ओबा किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर लैसनर को संदेश भेज सकते हैं. लैसनर को फेमी बता सकते हैं कि वो किसी के आगे झुकने वाले नहीं हैं. इसके जरिए वो थोड़ा बहुत मानसिक दबाव भी लैसनर के ऊपर डाल सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन