श्रेयस अय्यर के साथ नाइंसाफी! इन 5 कारणों से नहीं मिल रही टीम इंडिया की कप्तानी, करना होगा लंबा इंतजार?

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर भारत की टी20 टीम की कप्तानी की रेस में पीछे हो गए हैं. अभी संजू सैमसन का नाम सामने आ रहा है. अय्यर के रेस में पिछड़ने के पीछे कुछ बड़े कारण हैं.

Shreyas Iyer Gautam Gambhir Ajit Agarkar
1 / 6

Shreyas Iyer: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर भारत की टी20 टीम के अगले कप्तान होंगे. अब बताया जा रहा है कि संजू सैमसन रेस में उनसे आगे हैं. अय्यर को नजरअंदाज करने के पीछे सिलेक्टर्स के कुछ बड़े कारण हैं. आइए उन सभी वजहों के बारे में जानते हैं, क्यों अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी के लिए प्राथमिकता नहीं दी जा रही है.

विज्ञापन

सिलेक्टर्स पहले खिलाड़ी के तौर पर देना चाहते हैं मौका

सिलेक्टर्स पहले खिलाड़ी के तौर पर देना चाहते हैं मौका2 / 6

श्रेयस अय्यर ने आखिरी बार भारत की जर्सी में टी20 मैच दिसंबर 2023 में खेला था. वो लंबे समय से टीम से दूर हैं और सिलेक्टर्स उन्हें आते ही कप्तान नहीं बनाना चाहते. चयनकर्ता संभावित तौर पर अय्यर की पहले बतौर खिलाड़ी परीक्षा लेना चाहते हैं. अगर वे इसमें सफल रहे, तो उन्हें जिम्मेदारी मिल सकती है.

विज्ञापन

संजू सैमसन लंबे समय से टी20 टीम का हिस्सा हैं

संजू सैमसन लंबे समय से टी20 टीम का हिस्सा हैं3 / 6

संजू सैमसन भारत की टी20 टीम का लंबे समय से हिस्सा बने हुए हैं. वो 2024 के टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे और इसके बाद उन्होंने ओपनर के रूप में अपनी जगह स्थापित की. संजू लगातार अच्छा कर रहे हैं और सिलेक्टर्स इसी वजह से अय्यर के बजाय उन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं.

श्रेयस अय्यर पर आते ही कप्तानी का भार न डालने के लिए

श्रेयस अय्यर पर आते ही कप्तानी का भार न डालने के लिए4 / 6

श्रेयस अय्यर लगभग ढाई साल से टी20 टीम से दूर हैं. अगर अय्यर आते ही कप्तान बना दिए जाते हैं, तो न सिर्फ उन पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी होगी, बल्कि उन पर स्क्वाड में बने रहने और लगातार प्रदर्शन करने का भी दबाव होगा. सिलेक्टर्स शायद अभी उन्हें इसके लिए तैयार नहीं समझ रहे हैं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की जगह पर होगा खतरा

सूर्यकुमार यादव की जगह पर होगा खतरा5 / 6

सूर्यकुमार यादव सालों से टी20 स्क्वाड का हिस्सा हैं. अभी भले ही सूर्या फॉर्म में नहीं हैं लेकिन सिलेक्टर्स को उन पर विश्वास है. अगर सूर्या को कप्तानी से हटाया भी जाता है, तो वो बतौर प्लेयर टीम में रहेंगे. अय्यर और सूर्या एक ही स्पॉट पर बल्लेबाजी करते हैं. अगर अय्यर कप्तान बने, तो सूर्या को प्लेइंग 11 में शायद प्राथमिकता न मिले. अभी सिलेक्टर्स शायद यादव को आगे रख रहे हैं.

संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का इनाम देने के लिए

संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का इनाम देने के लिए6 / 6

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे. उन्होंने नॉकआउट मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी की और 5 पारियों में 321 रन बनाए. उनकी बदौलत टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती. BCCI शायद उन्हें इस योगदान का इनाम देना चाहती है. इसी वजह से अय्यर के मुकाबले वो कप्तानी की रेस में आगे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन