IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी के अलावा RCB-MI के स्टार बल्लेबाजों का नाम शामिल

Most Sixes in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों का दबदबा रहा और छक्कों की जमकर बारिश हुई. कुछ बल्लेबाज छक्के जड़ने के मामले में सबसे आगे रहे. आइए जानते हैं कि इन 5 बल्लेबाजों ने IPL 2026 में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं.

Rajat Patidar Vaibhav Sooryavanshi (1)
1 / 6

Most Sixes in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में GT को हराकर अपने दूसरे IPL टाइटल पर कब्जा किया. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में छक्कों की जमकर बारिश हुई. IPL 2026 में 1,426 छक्के लगे हैं. वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे रहे हैं. इसी वजह से वो न सिर्फ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, बल्कि उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया. आइए IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी2 / 6

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे रहे और उन्होंने खिताब पर कब्जा किया. वो इस सीजन सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने कुल 72 छक्के लगाए.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा3 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. IPL 2026 में वो सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने इस सीजन 204.72 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 43 छक्के जड़ने में सफल रहे.

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार4 / 6

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने IPL 2026 में धुआंधार बल्लेबाजी की है. वो इस सीजन सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 42 छक्के जड़े और RCB की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन

रयान रिकेल्टन

रयान रिकेल्टन5 / 6

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने 12 मैचों में 448 रन बनाए. रयान इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. उन्होंने कुल 38 छक्के जड़े और MI का कोई अन्य बल्लेबाज उनके आसपास भी नहीं था.

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श6 / 6

मिचेल मार्श के लिए IPL 2026 यादगार साबित हुआ. उन्होंने LSG के लिए 563 रन बनाए और सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल रहे. मार्श ने 13 मैचों में कुल 36 छक्के लगाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन