चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुए ये 5 खिलाड़ी, CSK और MI के स्टार्स का नाम शामिल

Players Ruled Out of IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत में कुछ ही दिन बाकी हैं और चोट ने टीमों की चिंता बढ़ाई हुई है. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके IPL से बाहर होने का खतरा है, वहीं कुछ टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं.

Harshit Rana Sam Curran
1 / 6

Players Ruled Out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस IPL 2026 को लेकर काफी उत्साहित हैं लेकिन चोट ने टीमों की टेंशन बढ़ाई हुई है. कुछ खिलाड़ी इंजरी के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो चुके हैं, वहीं कुछ का पूरे टूर्नामेंट से पत्ता कट गया है. आइए IPL 2026 से बाहर हो चुके 5 खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

नाथन एलिस

नाथन एलिस2 / 6

CSK के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं. वो CSK के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक थे लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी ने उन्हें एक्शन से दूर कर दिया है. एलिस की कमी चेन्नई को जरूर खलेगी.

विज्ञापन

सैम करन

सैम करन3 / 6

राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड के जरिए सैम करन को अपने स्क्वाड में शामिल किया था. RR के पास तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी थी और सैम को उन्होंने इसी कारण टीम में जगह दी थी लेकिन IPL 2026 से पहले वो ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए. वो IPL से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं.

हर्षित राणा

हर्षित राणा4 / 6

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 मिस करने वाले हैं. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में घुटने में चोट आई थी. इसी कारण वो वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए और रिपोर्ट्स की मानें, तो वो IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. KKR के लिए उनकी कमी पूरी करना आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

जैक एडवर्ड्स

जैक एडवर्ड्स5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 ऑक्शन में जैक एडवर्ड्स को तीन करोड़ रुपये देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था. हालांकि, चोटिल होने के कारण अब वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. SRH के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि पैट कमिंस पहले ही इंजर्ड हैं.

अथर्व अंकोलेकर

अथर्व अंकोलेकर6 / 6

लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर को मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में 30 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, घुटने में चोट के कारण वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वो रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए थे और अब IPL से दूर रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन