IPL 2026 से पहले इन 5 खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टीमों की टेंशन! खेलने पर सस्पेंस बरकरार

Players Injured Ahead of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में दो हफ्ते रह गए हैं. कुछ टीमों की टेंशन बढ़ी हुई है, क्योंकि उनके अहम खिलाड़ी चोटिल हैं. आइए उन इंजर्ड प्लेयर्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Pat Cummins Josh Hazlewood
1 / 6

Players Injured Ahead of IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इंडियन प्रीमियर लीग के इस 19वें संस्करण से पहले कुछ बड़े खिलाड़ी चोटिल हैं. उनके इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. कई बार अगर कोई अहम खिलाड़ी चोटिल हो जाता है, तो पूरी टीम का बैलेंस खराब हो जाता है. ऐसे में हर एक प्लेयर अहम रहने वाला है. आइए 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जिनकी चोट ने आईपीएल टीमों की टेंशन बढ़ाई हुई है.

विज्ञापन

जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड2 / 6

RCB के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण एक्शन से दूर हैं. उन्होंने एशेज और टी20 वर्ल्ड कप, दोनों मिस किया. IPL 2026 की शुरुआत में लगभग दो हफ्ते हैं और जोश की फिटनेस अभी भी सवालों में है. अगर उन्हें फिजियो से अनुमति मिली, तभी वो IPL 2026 खेल पाएंगे.

विज्ञापन

मथीशा पथिराना

मथीशा पथिराना3 / 6

मथीशा पथिराना को KKR ने ऑक्शन में 18 करोड़ की भारी रकम देकर खरीदा था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच उन्हें चोट लगी. इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अब उनके IPL में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.

पैट कमिंस

पैट कमिंस4 / 6

SRH के कप्तान पैट कमिंस भी चोट के कारण काफी समय से एक्शन से दूर हैं. बता दें कि पैट को कमर में दिक्कत है और इसी वजह से वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए. पैट अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं और SRH के लिए ये बुरी खबर है, क्योंकि उनका कप्तान ही खेलने के लिए फिट नहीं है.

विज्ञापन

हर्षित राणा

हर्षित राणा5 / 6

KKR के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए. फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी और उन्हें ठीक होने में समय लगेगा. बताया जा रहा है कि वो IPL के अंतिम चरण में उपलब्ध हो सकते हैं. वो शुरुआती मैच मिस करेंगे.

आवेश खान

आवेश खान6 / 6

LSG के तेज गेंदबाज आवेश खान लगातार एक साल से क्रिकेट से दूर हैं. घुटने में चोट के बाद से वो बाहर हैं और अभी ठीक हो रहे हैं. बता दें कि अभी तक आवेश को मेडिकल टीम से खेलने की अनुमति नहीं मिली है. IPL 2026 में उनके खेलने पर इसी कारण सस्पेंस बना हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन