WWE के 5 उम्रदराज रेसलर्स जिनका अब वर्ल्ड चैंपियन बनना लगभग नामुमकिन!
WWE का रोस्टर काफी बड़ा है. तीनों ब्रांड में 100 से ज्यादा रेसलर्स काम कर रहे हैं. कुछ उम्रदराज रेसलर्स भी एक्शन में नज़र आते हैं. इनके ऊपर सभी की नजरें रहती हैं. इनका अब वर्ल्ड चैंपियन बनना काफी मुश्किल है.

Older WWE Stars: WWE में आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना देखने को मिलती है. लगातार रेसलर्स की वापसी भी हो रही है. कंपनी अब नए रेसलर्स को आगे बढ़ा रही है. कुछ युवा स्टार्स के ऊपर खूब निवेश किया जा रहा है. WWE का रोस्टर बहुत बड़ा है. सभी में आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है. मौजूदा समय में कुछ रेसलर्स ऐसे भी जो 45 साल से ऊपर के हैं. इनका जलवा अभी भी रिंग में बरकरार है. ये अभी रिटायरमेंट के बारे में भी नहीं सोच रहे हैं. यहां हम आपको 5 उम्रदराज रेसलर्स के बारे में बताएंगे जिनका अब वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल है.
रे मिस्टीरियो
2 / 6रे मिस्टीरियो 51 साल के हो गए हैं. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. मिस्टीरियो के पास अब WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं है. दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है. अब वो AAA के जनरल मैनेजर भी हैं. अभी भी रिंग में वो खतरनाक अंदाज में मैच लड़ते हैं. उनका अभी संन्यास लेने का कोई मन नहीं है. हालांकि अब उनका वर्ल्ड चैंपियन बनना भी मुश्किल है. इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला है. (Photo: WWE.com)
आर-ट्रुथ
3 / 6आर-ट्रुथ 54 साल के हैं. अभी भी वो रिंग में एक्शन दिखा रहे हैं. हाल ही में वो अपनी टैग टीम चैंपियनशिप हार हैं. डेमियन प्रीस्ट ने उनके ऊपर इसके बाद हील टर्न भी लिया था. ट्रुथ बहुत जल्द अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. हालांकि रिंग में अभी भी उनके मूव्स काफी तगड़े रहते हैं. ट्रुथ भी अब वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनने वाले हैं. कंपनी को उनके ऊपर निवेश करके कोई फायदा नहीं होगा. (Photo: WWE.com)
द मिज़
4 / 6द मिज़ 45 साल के हैं. वो भी रिंग में एक्टिव हैं. मिज़ नए रेसलर्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. फैंस के बीच वो हमेशा चर्चा में रहते हैं. मिज़ ने अपने करियर में दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है. ज्यादातर उन्होंने मिड कार्ड डिवीजन में ही काम किया है. अब उनका भी वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल है. कंपनी अब उनके लिए इस बारे में शायद ही कभी प्लान बनाने के बारे में सोचेगी. मिज़ ऐसे ही काम करते हुए आगे जाकर संन्यास ले लेंगे. (Photo: WWE.com)
शिंस्के नाकामुरा
5 / 6शिंस्के नाकामुरा 46 साल के हो गए हैं. एक टाइम पर उन्हें कंपनी के फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा था. ट्रिपल एच के एरा में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. ज्यादातर वो टीवी से बाहर ही रहे. बीच-बीच में उनका प्रयोग किया गया. नाकामुरा भी अब वर्ल्ड चैंपियन शायद नहीं बन पाएंगे. उनके लिए कंपनी कोई योजना नहीं बनाएगी वैसे नाकामुरा को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर कंपनी को फायदा भी नहीं होने वाला है. (Photo: WWE.com)
रैंड ऑर्टन
6 / 6रैंडी ऑर्टन का भी अब वर्ल्ड चैंपियन बनना काफी मुश्किल लग रहा है. वो लंबे समय से टाइटल जीत नहीं पाए हैं. रैंडी 46 साल के हैं. अब उनका ज्यादातर प्रयोग नए रेसलर्स को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. वो टाइटल पिक्चर में हमेशा रहेंगे लेकिन शायद उन्हें चैंपियन बनने का मौका नहीं मिल पाएगा. ट्रिपल एच अब उन्हें चैंपियन बनाने के बारे में शायद नहीं सोचने वाले हैं. (Photo: WWE.com)