WWE ने जारी की 2026 में अब तक के 5 सबसे यादगार पलों की लिस्ट, जानिए किस नंबर पर हैं Brock Lesnar-Roman Reigns

WWE के लिए अभी तक 2026 बहुत बढ़िया रहा है. बिजनेस के मामले में कंपनी ने उड़ान भरी है. इसके अलावा बड़े सरप्राइज भी देखने को मिले हैं. WWE ने कुछ अब कुछ यादगार पलों के बारे में बताया है. आइए आपको बताते हैं कि कौन से मोमेंट खास रहे हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Memorable Moments: 2026 आधा खत्म हो गया है. WWE में कई चीजों में बदलाव देखने को मिला. रॉयल रंबल और रेसलमेनिया 42 को भी सफलता मिली. रॉयल रंबल का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था. WWE ने 20 से ज्यादा रेसलर्स को रिलीज किया. कुछ ऐसे भी थे जो खुद ही चले गए. खैर इन सब के बीच WWE में खास मोमेंट्स भी देखने को मिले. WWE ने अब खुद ही 25 सबसे यादगार पलों के नाम बताए हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि टॉप-5 में कौन-कौन से पल हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर बनाम ओबा फेमी

ब्रॉक लैसनर बनाम ओबा फेमी2 / 6

अप्रैल में हुए रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच हुआ था. फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हरा दिया था. उन्होंने कंपनी के सबसे बड़े शो में अपने करियर का तगड़ा मोमेंट प्राप्त किया है. WWE ने इस यादगार पल को सबसे टॉप पर रखा है. वैसे दोनों के बीच हुआ ये मैच काफी चर्चा में रहा था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का हील टर्न

रैंडी ऑर्टन का हील टर्न3 / 6

रैंडी ऑर्टन ने एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हासिल किया था. इसके बाद SmakDown के एक एपिसोड में रैंडी ने कोडी के ऊपर हील टर्न लेकर उनका बुरा हाल कर दिया था. WWE ने इस मोमेंट को दूसरे नंबर पर रखा है. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस का चैंपियन बनना

रोमन रेंस का चैंपियन बनना4 / 6

रोमन रेंस के लिए 2026 अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने शुरुआत में रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. रेंस ने पंक को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की. WWE ने इस यादगार पल को तीसरे नंबर पर रखा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लिव मॉर्गन की जीत

लिव मॉर्गन की जीत5 / 6

लिव मॉर्गन के लिए भी 2026 शानदार रहा. शुरुआत में उन्होंने वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता. WWE ने उनके इस यादगार पल को चौथे नंबर पर रखा है. मॉर्गन ने रंबल मैच जीतने के बाद रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी वकेर को चुनौती दी थी. उन्होंने वकेर के ऊपर जीत हासिल कर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. (Photo: WWE.com)

फिन बैलर के ऊपर हमला

फिन बैलर के ऊपर हमला6 / 6

9 मार्च 2026 को हुए Raw के एपिसोड में फिन बैलर के ऊपर उनके ही जजमेंट डे के साथियों ने हमला किया था. बैलर की हालत खराब हो गई थी. उन्हें ग्रुप से अलग कर दिया गया था. इस खास पल को कंपनी ने पांचवें नंबर पर रखा है. बाद में बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला रेसलमेनिया 42 में हुआ था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन