WWE की इन 5 हसीनाओं का चलता है इंस्टाग्राम पर राज, फॉलोअर्स की गिनती सुन उड़ जाएंगे होश

WWE का वुमेंस रोस्टर अब काफी बड़ा हो गया है. ट्रिपल एच के एरा में तो ज्यादा सफलता मिल रही है. वुमेंस अब मेन इवेंट में भी नज़र आ रही हैं. इस वजह से ही इनकी फैन-फॉलोंइंग भी तगड़ी है. रिंग में इनके अंदाज और खूबसूरती ने सभी का दिल जीता है. फैंस इनकी एंट्री को भी खूब पसंद करते हैं. अब तो NXT में भी वुमेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है. कुछ फीमेल स्टार्स हैं जो इंस्टाग्राम पर भी छाईं रहती हैं. इनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. यहां हम आपको मौजूदा समय की पांच खूबसूरत हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जिनका पर राज है.

WWE
1 / 6
इन WWE स्टार्स का है जलवा

विज्ञापन

2 / 6

निकी बैला कई सालों से WWE में काम कर रही हैं. वुमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है. बीच में उन्होंने रेसलिंग छोड़ दी थी. 2025 से लगातार वो अब रिंग में अपना जलवा दिखा रही हैं. निकी इंस्टाग्राम पर हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं. मौजूदा समय में उनके फॉलोअर्स की संख्या 10.4 मिलियन है.

विज्ञापन

3 / 6

ब्री बैला का नाम भी दिग्गजों की लिस्ट में आता है. निकी बैला और ब्री बैला जुड़वां बहन हैं. दोनों ने कई सालों तक टैग टीम डिवीजन में साथ काम कर फैंस का मनोरंजन किया. 2026 के वुमेंस रॉयल रंबल मैच में लंबे समय बाद ब्री ने वापसी की. मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 8.2 मिलियन है.

4 / 6

रिया रिप्ली के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. WWE ने उन्हें तगड़ा पुश दिया. वुमेंस डिवीजन में सबसे ज्यादा पैसा उन्हें दिया जाता है. कई बार वो वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनका जलवा रहता है. मौजूदा समय में उनका फॉलोअर्स की संख्या 6.7 मिलियन है.

विज्ञापन

5 / 6

एलेक्सा ब्लिस भी लंबे समय से WWE में काम कर रही हैं. वो कंपनी के सबसे खूबसूरत वुमेंस में से एक मानी जाती हैं. इस वजह से ही ब्लिस कई हॉलीवुड फिल्मों में भी जलवा दिखा चुकी हैं. मौजूदा समय में उनके इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो हमेशा चर्चा में रहती हैं.

6 / 6

बैकी लिंच कंपनी की टॉप स्टार बन चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर को शानदार बनाने के लिए बहुत मेहनत की हैं. इतना ही नहीं वो रेसलमेनिया का मेन इवेंट भी कर चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 5.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन