WWE Raw में इस हफ्ते Triple H द्वारा की गई 5 बड़ी गलतियां, जिन्होंने फैंस का तोड़ दिया दिल!

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. शो का आयोजन इस बार मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. हमेशा की तरह फैंस को बड़े सरप्राइज वहां पर मिले. कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिली. शुरुआत में ही स्टेफनी मैकमैहन ने आकर सभी को हैरान कर दिया. कंपनी ने पहले ही बड़े मुकाबले तय किए थे. इन सभी चीजों के बावजूद शो में गलतियां भी देखने को मिली. कुछ मौकों पर ट्रिपल एच की बुकिंग शायद ही किसी को समझ आई होगी. आइए आपको पांच गलतियों के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
Raw में हुईं गलतियां

Advertisment

द उसोज़ की हार

द उसोज़ की हार2 / 6

द उसोज़ को इस हफ्ते द विज़न के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. इस मैच में एलए नाइट और आईशोस्पीड ने भी दखलअंदाजी की. रेसलमेनिया 42 से कुछ हफ्ते पहले जे उसो और जिमी उसो की हार नहीं होनी चाहिए थे. दोनों का टैग टीम डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है. ट्रिपल एच ने अपनी गलती से जरूर फैंस को निराश किया होगा.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की लड़ाई ना होना

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की लड़ाई ना होना3 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का इस हफ्ते भी आमना-सामना हुआ. पिछले दो हफ्तों में फेमी का दबदबा देखने को मिला. इस बार लगा था कि दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल होगा. फैंस ने अंदाजा लगाया था कि फेमी के ऊपर लैसनर हमला करेंगे. ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. ट्रिपल एच खुद दोनों के ब्रॉल को रोकने के लिए आ गए. ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली.

सैथ रॉलिंस-गुंथर का मैच

सैथ रॉलिंस-गुंथर का मैच4 / 6

ट्रिपल एच ने अपनी खराब बुकिंग से एक स्टोरी को अलग ही अंदाज में पलट दिया. इस हफ्ते सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन के ऊपर हमला किया. इसके बाद अचानक गुंथर ने आकर रॉलिंस को स्लीपर होल्ड लॉक लगा दिया. कंपनी ने इनका मैच रेसलमेनिया 42 में तय कर दिया. बिना किसी स्टोरीलाइन के मैच बुक करना बहुत बड़ी गलती है.

विज्ञापन

इयो स्काई की बुकिंग

इयो स्काई की बुकिंग5 / 6

इयो स्काई का मुकाबला इस हफ्ते राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. स्काई की खराब बुकिंग जारी है. वुमेंस डिवीजन में उनका बड़ा नाम है. रेसलमेनिया 42 का सीजन चल रहा है और वो किसी बड़ी स्टोरीलाइन में शामिल नहीं है. उनकी सही बुकिंग ना करके ट्रिपल एच बड़ी गलती कर रहे हैं.

रोमन रेंस की कमजोर बुकिंग

रोमन रेंस की कमजोर बुकिंग6 / 6

Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस की खूब पिटाई हुई. सीएम पंक उनके ऊपर हावी रहे. पंक ने उन्हें GTS लगाया और अनाउंस टेबल पर पटक दिया. रेंस को इस बार बहुत कमजोर दिखाया गया. रेंस जैसे स्टार की खराब बुकिंग बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. ये भी ट्रिपल एच की बड़ी गलती रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन