KKR vs SRH मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, अकेले पलट सकते हैं मैच का पासा

KKR vs SRH: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले से पहले यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं.

IPL 2026, KKR vs SRH
1 / 6
IPL 2026, KKR vs SRH

IPL 2026, KKR vs SRH: आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है और आज यानी गुरुवार, 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी और दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. इस मुकाबले से पहले आइए जानते उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिनपर सबकी नजरें रहने वाली हैं.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा (SRH)

अभिषेक शर्मा (SRH)2 / 6

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पर फैंस की खास नजर रहने वाली हैं. अभिषेक RCB के खिलाफ पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, अभिषेक की काबिलियत हर कोई वाकिफ है. उनका बल्ला जब चलता है तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं और अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. ऐसे में फैंस को KKR के खिलाफ अभिषेक से धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

फिल एलन (KKR)

फिल एलन (KKR)3 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा विस्फोटक ओपनर फिन एलन इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे. एलन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी 37 रन की पारी खेली थी. ऐसे में अब वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी अपने फॉर्म को बनाए रखना चाहेंगे. अगर एलन SRH के खिलाफ पावरप्ले में भी टिक जाते हैं तो केकेआर की टीम आसानी से बड़े स्कोर तक पहुंच सकती है.

ईशान किशन (SRH)

ईशान किशन (SRH)4 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में सिर्फ 38 गेंदों पर 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. हालांकि, उस मुकाबले में हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में ईशान पर इस मैच में जीत दर्ज करने का दबाव होगा और फैंस को उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ बतौर कप्तान उनके फैसलों पर भी फैंस की खास नजर रहेगी.

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती (KKR)

वरुण चक्रवर्ती (KKR)5 / 6

KKR के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आज भी कई बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली हैं. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर के लिए, खासकर ईशान किशन और हेनिक क्लासेन के खिलाफ उनके चार ओवर काफी अहम साबित हो सकते हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स को अच्छी मदद भी मिलती है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह इस मैच में कितने विकेट चटकाते हैं.

अंकृष रघुवंशी (KKR)

अंकृष रघुवंशी (KKR)6 / 6

इस मैच में केकेआर के युवा बल्लेबाज अंकृष रघुवंशी पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं. अंकृष ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 29 गेंदों पर 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी औ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे. वह बड़े-बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं और किसी भी गेंदबाज यूनिट की धज्जियां उड़ा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन