टीम इंडिया से 'बाहर' होंगे गिल-बुमराह समेत ये 5 अहम खिलाड़ी! इस बड़े मैच में BCCI दे सकती है आराम

Team India Selection: आईपीएल 2026 के बाद भारत की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी. दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच खेला जाएगा. रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि किन प्लेयर्स को बाहर करके आराम दिया जा सकता है.

Jasprit Bumrah Shubman Gill
1 / 6

Team India Selection: IPL 2026 के तुरंत बाद टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी. दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच का आयोजन होगा और तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. अब टीम इंडिया के सिलेक्शन से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ बड़े खिलाड़ियों को इस मैच के लिए टीम इंडिया से बाहर करके वनडे सीरीज से पहले आराम दिया जा सकता है.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल2 / 6

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को अफगानिस्तान के खिलाफ आराम दिया जा सकता है. अभी वो IPL 2026 खेल रहे हैं और भारत के वनडे में कप्तान हैं. BCCI उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा. इसी वजह से उन्हें आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी कर सकते हैं, क्योंकि वो भारत के लिए अभी सिर्फ टेस्ट खेलते हैं.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह3 / 6

जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं और उनका वर्कलोड मैनेज करना बहुत जरुरी है. भारत का लक्ष्य अब वनडे वर्ल्ड कप है और जसप्रीत बुमराह को इसी वजह से अन्य प्रारूपों में कम उपयोग किया जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा4 / 6

रवींद्र जडेजा भारत की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं और लगातार वनडे क्रिकेट भी खेलते आए हैं. जडेजा का लक्ष्य भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 होगा और BCCI उन्हें पूरी तरह फिट रखना चाहेगी. इसी वजह से जडेजा को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है और वो वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल5 / 6

केएल राहुल टेस्ट और वनडे में भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. राहुल अभी IPL 2026 में व्यस्त हैं और इसके तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज है. राहुल सीनियर खिलाड़ी हैं और उन्हें फिट रखने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शायद खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज6 / 6

जसप्रीत बुमराह की तरह ही मोहम्मद सिराज भी वनडे में भारत के तेज गेंदबाजी अटैक का अहम हिस्सा हैं. अभी वो IPL खेल रहे हैं और इस टूर्नामेंट के बाद उन्हें भी थोड़े आराम की जरूरत होगी. ऐसे में सिराज को भी अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन