T20 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, लिस्ट में धोनी-बुमराह का नाम नहीं

Team India: भारतीय खिलाड़ियों ने टी-20 खेलने का सही तरीका तलाश लिया है. जिसमें आईपीएल का बहुत ही अहम रोल रहा है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 3 बार टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है. भारतीय खिलाड़ी लगातार इस फॉर्मेंट में अच्छा कर रहे हैं.

Virat Kohli and Rohit Sharma
1 / 6
Virat Kohli and Rohit Sharma

Team India: टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के पास कई सुपरस्टार खिलाड़ी रहे हैं. ये खिलाड़ी जहां पर भी टी-20 मैच खेल रहे हैं. वहां पर ही अपनी टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित हो रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी आईपीएल, इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ही टी-20 मैच खेलते हुए नजर आते हैं. आज हम आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टी-20 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है. इस लिस्ट में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

दिग्गज विराट कोहली इस लिस्ट में भी टॉप पर नजर आ रहे हैं. विराट कोहली आज के समय में सबसे बड़े मैच विनर हैं. कोहली ने 40 बार टी-20 फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया है. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 3 / 6

हिटमैन का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रहा है. रोहित शर्मा भी टी-20 फॉर्मेट में बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं. रोहित ने अब तक कुल 36 बार टी-20 फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव 4 / 6

भारत को चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव का नाम तीसरे नंबर पर है. सूर्यकुमार यादव भी इस फॉर्मेट के एक्सपर्ट कहे जाते हैं. अब तक सूर्यकुमार यादव ने 27 बार टी-20 फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया है. 

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना 5 / 6

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना टी-20 फॉर्मेट में बड़े स्टार खिलाड़ी रहे थे. रैना टी-20 में बड़े मैच विनर रहे थे. जिसके कारण ही उन्होंने इस फॉर्मेट में 23 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा  6 / 6

लिस्ट में 5वें नंबर पर रवींद्र जडेजा का नाम नजर आ रहा है. जडेजा भी गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अपनी टीम को मैच जिताते हैं. जडेजा ने अब तक 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार टी-20 फॉर्मेट में अपने नाम किया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन