ये 5 स्टार्स हैं WWE के मौजूदा समय में सबसे बड़े विलेन, फैंस करते हैं बहुत ज्यादा नफरत!
WWE में मौजूदा समय में कुछ स्टार्स ने अपने कैरेक्टर से सभी का दिल जीता है. रोस्टर में बहुत हील रेसलर्स हैं, जिन्हें फैंस रिंग में खूब बू कर रहे हैं. कुछ को तो माइक पर बोलने ही नहीं दिया जाता है. दर्शकों के रिएक्शन के कारण इनकी फैन-फॉलोइंग बढ़ती जा रही है. WWE को भी इनके लिए स्टोरी तैयार करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है. यहां हम WWE के पांच बड़े विलेन के बारे में बात करेंगे जिनके खिलाफ फैंस बहुत नारेबाजी कर रहे हैं.

2 / 6गुंथर मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं. पिछले साल उन्होंने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया था. सीना को रिटायर करने के बाद से तो फैंस उनके खिलाफ खूब नारेबाजी कर रहे हैं. गुंथर भी पीछे नहीं हट रहे हैं. वो भी अपनी बातों से पीछे नहीं हट रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एजे स्टाइल्स को भी रिटायर किया है. अब तो और ज्यादा बड़े विलेन बन गए हैं.
3 / 6डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपनी मेहनत के बल पर रोस्टर में बड़ा नाम बना लिया है. पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं. बतौर हील उन्होंने जबरदस्त काम किया. 2025 में उन्होंने आईसी टाइटल भी जीता. साथ ही साथ जॉन सीना को भी हराया. मौजूदा समय में फैंस मिस्टीरियो से बहुत ज्यादा नफरत करते हैं. उन्हें रिंग में बोलने तक नहीं दिया जाता है.
4 / 6ब्रॉन ब्रेकर को भी रिंग में बहुत बू किया जाता है. पिछले साल रेसलमेनिया के बाद से वो बढ़िया काम कर रहे हैं. पॉल हेमन के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला है. वो कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. बहुत जल्द उनका वर्ल्ड चैंपियन बनना भी तय है. जब वो रिंग में आते हैं तो फैंस उनके खिलाफ खूब नारेबाजी करते हैं.
5 / 6लोगन पॉल को अभी तक बतौर हील बढ़िया सफलता मिली है. द विज़न ग्रुप का वो हिस्सा है. कुछ महीने पहले तक वो पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते थे. अब वो हर हफ्ते रेड ब्रांड में मौजूद रहते हैं. उन्हें भी फैंस द्वारा खूब बू किया जाता है. उम्मीद के मुताबिक पॉल को बहुत जल्द बड़ा पुश मिल सकता है.
6 / 6बैकी लिंच ने पिछले साल रेसलमेनिया के बाद हील टर्न लिया था. तब से उनका काम भी बेहतरीन रहा है. मौजूदा समय में वो WWE की विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं. उन्हें भी रिंग में फैंस खूब बू करते हैं. बैकी हर हफ्ते अपने कैरेक्टर को और बढ़िया बनाने के लिए बड़ा कदम उठाती रहती हैं.