IPL में कभी भी 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए दुनिया के 5 दिग्गज गेंदबाज, लिस्ट में 191 विकेट लेने वाले गेंदबाज का भी नाम

IPL 5 Wicket Haul Record: दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग यानी आईपीएल में अब तक कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं. इस लीग में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जो आज तक नहीं टूटे. दुनिया के स्टार खिलाड़ियों से सजी इस लीग को खासा पसंद किया जाता है. आइए नजर डालते हैं दुनिया के उन 5 दिग्गज गेंदबाजों पर, जिन्होंने आईपीएल में कभी भी 5 विकेट हॉल अपने नाम नहीं किया.

Cricket News - 2026-03-23T105039.876
1 / 6

विज्ञापन

राशिद खान

राशिद खान2 / 6

राशिद खान आईपीएल के स्टार खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है. राशिद खान भी अब तक आईपीएल में 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं. उन्होंने अब तक 136 मैच खेले हैं.

विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट3 / 6

ट्रेंट बोल्ट का लिस्ट में दूसरा नाम आता है. वह अब तक आईपीएल में 143 विकेट झटक चुके हैं. लेकिन अब तक वह 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं.

ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो4 / 6

ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल में सीएसके के लिए लंबे समय तक खेला. लेकिन वह भी कभी भी आईपीएल में 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए. आईपीएल में उन्होंने 161 मैच में 183 विकेट झटके हैं. साल 2022 में उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला.

विज्ञापन

आर अश्विन

आर अश्विन5 / 6

आर अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में 221 मैच में 187 विकेट लिए. लेकिन कभी भी वह 5 विकेट हॉल अपने नाम नहीं कर पाए. अश्विन सीएसके के लिए 2 खिताब भी जीत चुके हैं.

पीयूष चावला

पीयूष चावला6 / 6

पीयूष चावला आखिरी नंबर पर आते हैं. उन्होंने आईपीएल करियर में 192 विकेट चटकाए हैं. लेकिन एक बार भी आईपीएल में पंजा नहीं खोल पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन