गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें, हेड कोच ने बहानों पर लगाई रोक, टीम इंडिया को दिया साफ संदेश
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को दौरान 5 बड़ी बातें कही हैं. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया है और कोई बहाना न बनाने की बात कही है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने टीम इंडिया पर खुलकर बात की है. उन्होंने ऋषभ पंत की उपकप्तानी के अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर भी बात की है और टीम इंडिया को कुछ संदेश भी दिए हैं. गंभीर की बातें अब चर्चा का विषय बन चुकी हैं. आइए जानते हैं गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें.
पंत पर दिया बड़ा बयान
2 / 6ऋषभ पंत पर बात करते हुए गंभीर ने कहा कि हम ऋषभ पंत में बदलाव नहीं चाहते, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों की इज्जत करना जरूरी है. पंत से हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम की उप-कप्तानी ले ली गई थी. ये भी पढ़ें: IPL 2026 में बड़ा धमाका करने के बाद केएल राहुल इस लीग में हुए अनसोल्ड, जानें बड़ी वजह
नंबर-3 पर भी की बात
3 / 6इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर कौन बल्लेबाजी करेगा. इस पार बात करते हुए गंभीर ने कहा साई सुदर्शन को उचित मौका नहीं मिला है, उन्होंने इंग्लैंड में खेला था. हम उन्हें थोड़ा और मौका देंगे.
WTC जीतने की कही बात
4 / 6विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर बात करते हुए गंभीर ने कहा कि हम WTC फाइनल जीत सकते हैं. इस टीम में प्रतिभा और जीतने की ललक है. भारतीय टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में फिलहाल टीम इंडिया 48.15 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है.
ये भी पढ़ें: रजत पाटीदार के साथ कौन है ये बला की खूबसूरत एंकर?
चौथे स्पिनर की खोज
5 / 6इसके अलावा कोच गंभीर ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को चौथा स्पिनर अजमाने का मौका मिलेगा. भारतीय टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुदंर जैसे अनुभवी स्पिनर शामिल हैं.
बहाना नहीं चलेगा-गंभीर
6 / 6गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर कहा कि आईपीएल 2026 के बाद टेस्ट मैच शुरू हो गया है. टेस्ट क्रिकेट को बेहतर करने की जरूरत है. लेकिन इसमें कोई भी बहाना नहीं चलेगा. टेस्ट मैच मानसिकता का खेल है.