IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए पहला मैच नहीं खेलेंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी! अय्यर-पोंटिंग बैठा सकते हैं बाहर

PBKS Players Who Might Miss First Match: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला है. पंजाब किंग्स का स्क्वाड काफी मजबूत है. इसी वजह से कुछ बड़े खिलाड़ी शुरुआत में शायद बाहर बैठ सकते हैं.

Locke Ferguson PBKS Team
1 / 7

PBKS Players Who Might Miss First Match: IPL 2026 में पंजाब किंग्स पर सभी की नजर रहने वाली है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS पिछले साल IPL के फाइनल का हिस्सा बनी थी. इस बार भी पंजाब किंग्स से ऐसे ही तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उनका पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च 2026 को होगा. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 का अहम हिस्सा होंगे, वहीं कुछ को शायद पहले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग बाहर बैठा सकते हैं.

विज्ञापन

मिचेल ओवेन

मिचेल ओवेन2 / 7

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मिचेल ओवेन PBKS के लिए शायद पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. ओवेन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और पंजाब किंग्स के पास इसी रोल में मार्कस स्टोइनिस जैसा बड़ा खिलाड़ी है. ओवेन उनके बैकअप के रूप में PBKS के साथ हैं. उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ शायद पहला मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन3 / 7

लॉकी फर्ग्यूसन मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने धमाल मचाया था. हालांकि, PBKS के लिए वो शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे. फर्ग्यूसन ने ऐलान कर दिया है कि वो शुरुआती कुछ मैच मिस करेंगे.

हरप्रीत बरार

हरप्रीत बरार4 / 7

हरप्रीत बरार काफी सालों से पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हैं. वो शानदार लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज हैं. हालांकि, उन्हें शुरुआती प्लेइंग 11 में शायद जगह नहीं मिलेगी. युजवेंद्र चहल के रूप में वो सिर्फ एक स्पिन गेंदबाजी विकल्प के साथ उतर सकते हैं.

विज्ञापन

कूपर कोनॉली

कूपर कोनॉली5 / 7

कूपर कोनॉली के लिए बिग बैश लीग शानदार रहा है और अभी वो तगड़ी फॉर्म में हैं. हालांकि, पंजाब किंग्स उन्हें शुरुआती मैच में शायद मौका नहीं देगी. वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में अजमतुल्लाह उमरजाई के रूप में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ उतर सकते हैं, क्योंकि PCA स्टेडियम में स्पिनर्स को उतनी मदद नहीं मिलती है.

बेन ड्वारशुइस

बेन ड्वारशुइस6 / 7

जेवियर बार्टलेट के बैकअप के रूप में बेन ड्वारशुइस को PBKS ने खरीदा है. शुरुआत में जेवियर के साथ पंजाब की टीम उतर सकती है. अगर कुछ मैचों के बाद बार्टलेट अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो PBKS ड्वारशुइस को मौका दे सकती है. शुरुआत में बेन बाहर बैठ सकते हैं.

विज्ञापन

PBKS की संभावित प्लेइंग 11

PBKS की संभावित प्लेइंग 117 / 7

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन