IPL 2026 में पहला मैच नहीं खेलेंगे MI के ये 5 बड़े खिलाड़ी! KKR के खिलाफ बैठना पड़ सकता है बाहर

MI Players Might Miss First IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा. इस मुकाबले में MI के कुछ बड़े खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर रह सकते हैं.

MI Team
1 / 6

MI Players Might Miss First IPL Match: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 29 मार्च को होगा. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है, क्योंकि उनके स्क्वाड में कई बड़े नाम मौजूद हैं. हालांकि, मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ी KKR के खिलाफ मैच में बाहर बैठ सकते हैं.

विज्ञापन

रयान रिकेल्टन

रयान रिकेल्टन2 / 6

रयान रिकेल्टन IPL 2026 का पहला मैच शायद नहीं खेलेंगे. मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीकी दिग्गज क्विंटन डी कॉक को खरीदा है. वो MI के लिए पहले भी खेल चुके हैं और रोहित शर्मा के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही थी. ऐसे में रयान की जगह क्विंटन के साथ MI शुरुआत में उतर सकती है.

विज्ञापन

मिचेल सैंटनर

मिचेल सैंटनर3 / 6

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को शायद IPL 2026 के पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिले. अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर फिट हो चुके हैं और MI उन्हें पहले मौका देना चाहेगी. ऐसे में सैंटनर को KKR के खिलाफ बाहर बैठना पड़ सकता है. बाद में अगर गजनफर फ्लॉप हुए, तो सैंटनर की टीम में वापसी हो सकती है.

शरफेन रदरफोर्ड

शरफेन रदरफोर्ड4 / 6

शरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है. शरफेन लोअर ऑर्डर बल्लेबाज हैं. हालांकि, इंग्लैंड के विल जैक्स के लिए टी20 वर्ल्ड कप धमाकेदार रहा. उन्होंने गेंद और बल्ले से धूम मचाई थी. ऐसे में जैक्स को प्लेइंग 11 में पहले मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर5 / 6

शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस ने LSG से ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है. वो बैकअप तेज गेंदबाज के रूप में MI के स्क्वाड का हिस्सा हैं. मुंबई इंडियंस पहले जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के साथ दीपक चाहर को उतार सकती है. अगर चाहर फेल होते हैं, तो बाद में शार्दुल को जगह मिल सकती है.

कॉर्बिन बॉश

कॉर्बिन बॉश6 / 6

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन अच्छा रहा था. वो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी थोड़ा योगदान देने की क्षमता रखते हैं. हालांकि, उन्हें मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में शुरुआत में शायद मौका नहीं मिलेगा. बाद में उन्हें चांस मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन