IPL 2026 में LSG के लिए पहला मैच नहीं खेलेंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी! दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बैठ सकते हैं बाहर

LSG Players Might Not Play First Match: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा. इस बड़े मैच में LSG के कुछ खिलाड़ी शायद बाहर बैठ सकते हैं.

LSG Team 1
1 / 6

LSG Players Might Not Play First Match: IPL 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन बाकी है. इस बड़े टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स से होगा. 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. पिछले साल LSG प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. इस साल ऋषभ पंत की कप्तानी में वो धमाकेदार शुरुआत करना चाहेंगे. सभी की नजर प्लेइंग 11 पर है. LSG की टीम में कुछ बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्हें DC के खिलाफ पहले मैच में शायद खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

जोश इंग्लिस

जोश इंग्लिस2 / 6

जोश इंग्लिस IPL 2026 में सीमित मैच ही खेलने वाले हैं. उन्होंने कुछ महीनों पहले ही आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया था. अप्रैल की शुरुआत में जोश की शादी होने वाली है. इसके बाद वो खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. DC के खिलाफ वो नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

मयंक यादव

मयंक यादव3 / 6

अपनी तेज गेंदबाजी से नाम कमाने वाले मयंक यादव अभी पूरी तरह फिट हैं. चोट के कारण पिछले दो सीजन में वो LSG के लिए उतने मैच नहीं खेल पाए. अब मयंक के पास IPL 2026 में खुद को साबित करने का मौका है. हालांकि, पहले मैच में शायद उन्हें मौका नहीं मिलेगा. मोहम्मद शमी, आवेश खान और एनरिक नॉर्खिया के साथ LSG पहले मैच में उतर सकती है.

वनिंदू हसरंगा

वनिंदू हसरंगा4 / 6

वनिंदू हसरंगा को LSG ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हसरंगा चोटिल हो गए और अभी तक फिट नहीं हुए हैं. बताया जा रहा है कि वो टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकते हैं. DC के खिलाफ वो पहला मैच शायद नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर5 / 6

अर्जुन तेंदुलकर कई सालों से मुंबई इंडियंस के स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन अब LSG टीम से जुड़ गए हैं. तेंदुलकर के लिए नेट्स सेशन अच्छे रहे हैं. हालांकि, LSG का तेज गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत है. ऐसे में शुरुआत में अर्जुन को शायद मौका नहीं मिलेगा.

मैथ्यू ब्रीट्ज़के

मैथ्यू ब्रीट्ज़के6 / 6

मैथ्यू ब्रीट्ज़के LSG के स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें शुरुआत में खेलने का चांस नहीं मिलेगा. LSG के पास टॉप ऑर्डर में निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के रूप में तीन विदेशी खिलाड़ी हैं. इसी वजह से पिछले साल भी ब्रीट्ज़के केवल एक ही मैच खेल पाए थे. LSG की शुरुआती प्लेइंग 11 में शायद उन्हें मौका नहीं मिले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन