IPL 2026 में पहला मैच नहीं खेलेंगे KKR के ये 5 बड़े खिलाड़ी! मुंबई इंडियंस के खिलाफ बैठना पड़ सकता है बाहर

KKR Players Might Miss First Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में KKR का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस से होने जा रहा है. कुछ ऐसे KKR खिलाड़ी हैं, जिन्हें शायद यह मैच खेलने का चांस नहीं मिलेगा.

KKR Harshit Rana (1)
1 / 6

KKR Players Might Miss First Match: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है. 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास काफी बड़ा पर्स था और उन्होंने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए बड़े फैसले लिए. हालांकि, चोट KKR की सबसे बड़ी समस्या रही है. KKR के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें शायद पहला मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा.

विज्ञापन

मनीष पांडे

मनीष पांडे2 / 6

मनीष पांडे KKR के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. मनीष पांडे अमूमन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं और KKR के पास इस स्लॉट के लिए बहुत सारे विकल्प हैं. ऐसे में मनीष पांडे को शुरुआत में शायद ही मौका मिलेगा और वो बाहर बैठ सकते हैं.

विज्ञापन

माथीशा पथिराना

माथीशा पथिराना3 / 6

माथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रूपये देकर IPL 2026 ऑक्शन में खरीदा था. पथिराना टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए और अब तक फिट नहीं हुए हैं. KKR को उम्मीद है कि वो टूर्नामेंट के बीच खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. पथिराना MI के खिलाफ पहला मैच मिस कर सकते हैं.

रोवमन पॉवेल

रोवमन पॉवेल4 / 6

KKR के पास विदेशी खिलाड़ियों के रूप में काफी अच्छे विकल्प हैं. टिम सीफर्ट और फिन एलन, दोनों फॉर्म में हैं और KKR उन्हें ओपनिंग में उतारना चाहेगी. इसके अलावा कैमरून ग्रीन को उन्होंने 26 करोड़ रूपये में खरीदा है. वो प्लेइंग 11 का हिस्सा जरूर होंगे. ऐसे में रोवमन पॉवेल को शायद चांस नहीं मिले.

विज्ञापन

रचिन रवींद्र

रचिन रवींद्र5 / 6

रचिन रवींद्र टॉप ऑर्डर के खिलाड़ी हैं और विदेशी प्लेयर होने के कारण उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल है. शुरुआत में एलन, सीफर्ट और ग्रीन को ही मौका मिल सकता है. रचिन इसी वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बाहर बैठ सकते हैं.

हर्षित राणा

हर्षित राणा6 / 6

KKR के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोट आई. इसी वजह से वो बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने और अब उनके IPL खेलने पर भी सवाल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह IPL के अंतिम चरण में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन