5 बड़े धोखे जो WWE WrestleMania 42 में देखने को मिल सकते हैं, क्या Roman Reigns की होगी हार?
WWE WrestleMania 42 को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. बड़े मुकाबले कंपनी ने तय किए हैं. नए चैंपियन फैंस को देखने को मिल सकते हैं. WrestleMania 42 में बड़े धोखे भी देखने को मिल सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

पूरी दुनिया इस समय WWE WrestleMania 42 को लेकर काफी उत्साहित है. फैंस को दो दिन में 13 जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे. आप सभी जानते हैं कि WrestleMania में हमेशा कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो फैंस के जेहन में हमेशा बस जाती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने बता दिया कि फैंस को सरप्राइज मिलेंगे. सबसे बड़ी बात है कि कुछ चौंकाने वाले मोमेंट भी मिल सकते हैं. यहां हम पांच बड़े धोखों के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 42 में देखने को मिल सकते हैं.
रोमन रेंस vs सीएम पंक
2 / 6WWE WrestleMania 42 नाइट-2 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. इस मैच में खूब बवाल मचेगा. द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो) मुकाबले में रेंस को धोखा देकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं. इस चीज की खूब संभावनाएं जताई जा रही हैं.
द रॉक
3 / 6WWE WrestleMania 42 में द रॉक के आने की संभावनाएं भी हैं. लंबे समय से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. वो भी रोमन रेंस को धोखा देकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं. रॉक की वजह से रेंस का चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है.
इयो स्काई
4 / 6WWE WrestleMania 42 में रिया रिप्ली और इयो स्काई की जोड़ी भी टूट सकती है. जेड कार्गिल और रिप्ली के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. मैच में रिप्ली को स्काई से बड़ा धोखा मिल सकता है. रिप्ली की हार की वजह इयो बन सकती हैं.
राकेल रॉड्रिगेज
5 / 6WWE WrestleMania 42 में स्टेफनी वकेर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. मॉर्गन ने 2026 का वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर स्टेफनी को अपने विरोधी के रूप में चुना था. WrestleMania 42 में मॉर्गन को राकेल रॉड्रिगेज बड़ा धोखा दे सकती हैं.
एलेक्सा ब्लिस
6 / 6WWE WrestleMania 42 में नाया जैक्स और लैश लीजेंड अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को बैला ट्विंस, शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस और बेली-लायरा वैल्किरिया के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. इस मुकाबले में शार्लेट को एलेक्सा से बड़ा धोखा मिल सकता है. वो हील टर्न ले सकती हैं.