IPL 2026: अगर चोट के कारण रोहित शर्मा हुए बाहर, तो ये 4 खिलाड़ी कर सकते हैं MI के लिए ओपनिंग
IPL 2026: रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण RCB के खिलाफ मैच में रिटायर हो गए. रोहित इसके बाद बल्लेबाजी करने नहीं आए. अगर रोहित की चोट गहरी हुई, तो MI को नए ओपनर की जरूरत होगी.

Rohit Sharma Injury: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा. रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण रिटायर हो गए और पवेलियन लौट गए. इसके बाद शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे. रोहित को पैर में दिक्कत बताई जा रही है. अगर उनकी चोट गहरी हुई, तो वो कुछ मैचों या शायद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. अगर रोहित खेलने के लिए फिट नहीं रहे, तो MI को एक नए ओपनर की जरूरत होगी. उनके पास कुछ अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं.
रोहित शर्मा की चोट पर आया अपडेट
2 / 6शेरफेन रदरफोर्ड ने मैच के बाद रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि रोहित को हैमस्ट्रिंग में समस्या है. उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में उतना नहीं पता है. उन्हें हैमस्ट्रिंग में समस्या है. मैं डगआउट में था, तो मुझे पूरी जानकारी नहीं है.'
सूर्यकुमार यादव
3 / 6भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं. हालांकि, सूर्या ने पहले MI के लिए ओपनिंग भी की है. अगर रोहित कुछ मैचों के लिए बाहर होते हैं, तो सूर्या बतौर ओपनर खेल सकते हैं.
क्विंटन डी कॉक
4 / 6मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये खर्च करके IPL 2026 ऑक्शन में क्विंटन डी कॉक को खरीदा था. हालांकि, साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज को अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है. अगर रोहित चोट के कारण बाहर हुए, तो क्विंटन खेल सकते हैं. उनकी जगह बनाने के लिए किसी एक विदेशी गेंदबाज को बाहर करना पड़ सकता है.
विल जैक्स
5 / 6विल जैक्स मौजूदा समय में मिडल ऑर्डर में खेल रहे हैं लेकिन उन्हें ओपनिंग करने का भी अनुभव है. बताया जा रहा है कि जैक्स जल्द ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप में वे अच्छी फॉर्म में थे और उनकी सीधा एंट्री प्लेइंग 11 में हो सकती है. अगर रोहित चोटिल हुए, तो जैक्स सीधा ओपनर के रूप में आ सकते हैं. ऐसे में मिचेल सैंटनर या ट्रेंट बोल्ट को बाहर बैठना पड़ सकता है.
दानिश मलेवार
6 / 622 साल के युवा बल्लेबाज दानिश मलेवार ने घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है. इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2026 के ऑक्शन में खरीदा. अगर रोहित चोटिल हुए, तो उन्हें खेलने का चांस मिल सकता है. MI के पास बड़े-बड़े स्टार्स हैं, इसी बीच युवा खिलाड़ी को मौका देना एक अच्छा कदम होगा.