IPL 2026: RCB के 3 खिलाड़ियों ने उड़ाया गर्दा, सीजन से पहले भरी हुंकार

आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी अपनी तैयारियों में जुट गई है. आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी अब अपने दूसरे खिताब की तलाश में है. आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के तीन खिलाड़ियों ने गर्दा उड़ाया है. ये खिलाड़ी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

Cricket News - 2026-03-23T160906.854
1 / 6

विज्ञापन

आरसीबी के अभ्यास मैच में रनों की बारिश

आरसीबी के अभ्यास मैच में रनों की बारिश2 / 6

अभ्यास मैच में क्रुणाल पांड्या की टीम और वेंकटेश अय्यर (वेंकी) की टीम के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में क्रुणाल की टीम ने 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेंकी की टीम को हरा दिया.

विज्ञापन

3 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

3 खिलाड़ियों ने दिखाया दम3 / 6

आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के 3 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में दमखम दिखाया है. इन खिलाड़ियों ने सीजन से पहले हुंकार भर दी है.

जितेश शर्मा का धमाका

जितेश शर्मा का धमाका4 / 6

जितेश शर्मा ने वेंकी की टीम की ओर से हिस्सा लेते हुए 37 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचाया.

विज्ञापन

पाटीदार ने ठोका अर्धशतक

पाटीदार ने ठोका अर्धशतक5 / 6

इसके अलावा रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 25 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली. कप्तान रजत पाटीदार भी आईपीएल 2026 से पहले शानदार फॉर्म में हैं.

पडिक्कल ने भी दिखाया दम

पडिक्कल ने भी दिखाया दम6 / 6

देवदत्त पडिक्कल ने भी सफल रन चेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 33 गेंदों में 63 रन बनाए. आईपीएल 2026 में पडिक्कल आरसीबी के लिए खेलने को तैयार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन