1 / 7
जब कभी भी हम डायनासोर का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग में जो इमेज क्रिएट होती है वो एक बड़े विशालकाय टी-रेक्य या फिर ब्राचियोसॉरस की ही बनती है. हम हमेशा यही सुनते और मूवी में देखते आए हैं कि डायनासोर बहुत बड़े होते हैं, लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

2 / 7

3 / 7
इस रिसर्च में एक ऐसे डायनासोर के बारे में पता चला है जो आकार में आज के एक मध्यम पंछी जैसा था. इसका कंकाल अर्जेंटीना के पेटागोनिया इलाके से मिला है. 'अलनाशेट्री सेरोपोलिसिएंसिस' (Alnashetri cerropoliciensis) नाम का यह जीव दक्षिण अमेरिका में अब तक का सबसे छोटा नॉन-एवियन डायनासोर माना जा रहा है.

4 / 7
मिली जानकारी के अनुसार, यह खोज नेचर पत्रिका में छापी गई है. वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नन्हा डायनासोर महज 1 किलोग्राम वजन का रहा होगा. इसका आकार लगभग एक काकातू (Cockatoo) जैसा था.

5 / 7
डायनासोर का यह कंकाल पेटागोनिया के सिपोलेटी शहर के पास मिला है. यह चट्टानें करीब 90 मिलियन साल पुरानी हैं, जो लेट क्रेटेशियस काल की मानी जाती हैं. हैरानी की बात यह है कि इसी इलाके में दुनिया के सबसे बड़े शिकारी और शाकाहारी डायनासोर भी पाए गए थे.

6 / 7
एक तरफ जहां 13 मीटर लंबा गिगालोटोसॉरस और 100 टन वजनी अर्जेंटीनोसॉरस रहते थे, वहीं अल्नाशेट्री जैसे नन्हे जीव भी अस्तित्व में थे.

7 / 7
अलनाशेट्री ‘अल्वारिजसॉरोइड’ (Alvarezsauroid) नामक एक अनोखे समूह का हिस्सा है. पहले यह माना जाता था कि यह समूह केवल एशिया और दक्षिण अमेरिका तक सीमित था. लेकिन अब इस नई खोज ने पैलियोन्टोलॉजिस्ट्स को पुराने नमूनों की फिर से जांच करने पर मजबूर कर दिया है.