
1 / 7
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हसीनाएं मौजूद है, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर शोहरत हासिल की है और वो आज फिल्म जगत का जाना माना चेहरा बन चुकी है. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है. इतना ही नहीं वो अब फिल्मों के लिए मोटी रकम भी वसूलती हैं. आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी और आज टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती है.

2 / 7
हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं श्रद्धा कपूर है. श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को हुआ था. उन्होंने बॉलीवुड में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर एक अलग पहचान बना ली है. आज अभिनेत्री अपना 39 वां जन्मदिन मना रही है. उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताएंगे.

3 / 7
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मशहूर फिल्म विलन शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी की बेटी हैं. उन्होंने अपनी नर्सरी स्कूल मुंबई से की थी. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए श्रद्धा ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में दाखिला लिया था.

4 / 7
श्रद्धा कपूर ने अपनी पढ़ाई फिल्म के ऑफर मिलने के बाद बीच में ही छोड़ दी थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ अमिताभ बच्चन और आर माधवन जैसे कलाकार नजर आए थे.

5 / 7
श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्मी करियर में अब तक 'छिछोरे', 'स्त्री', 'स्त्री 2' 'एक विलेन', 'हैदर', 'बागी' और 'एबीसीडी 2' जैसी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने ने अब तक 28 फिल्मों में काम किया है.

6 / 7
श्रद्धा कपूर की नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास 103 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस के पास जुहू में एक शानदार घर भी मौजूद है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है.

7 / 7
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर का खास शौक है. उनके पास 4 करोड़ रुपये की एक लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका समेत कई लग्जरी गाड़ी मौजूद है. श्रद्धा एक फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपये चार्ज करती है. श्रद्धा ने अभी तक अपना जीवन साथी नहीं चुना हैं, वो 39 की उम्र में भी कुवारी है. (Photo: Instagram)