
1 / 6
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है. गब्बर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. धवन और सोफी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और आखिरकार दोनों ने सगाई कर ली है.

2 / 6
धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें धवन के हाथ के ऊपर सोफी का हाथ दिखाई दे रहा है. फोटो में सोफी की उंगली में रिंग भी नजर आ रही है. फोटो में लिखा है, "हमेशा के लिए साथ रहने की शुरुआत."

3 / 6
गब्बर ने कैप्शन में लिखा, "स्माइल शेयर करने से लेकर ड्रीम शेयर करने तक. हमारी सगाई के लिए आप सभी से मिले प्यार, ब्लेसिंग और गुड विश के लिए आभारी हैं. हमने हमेशा के लिए एकसाथ रहने की फैसला किया है."

4 / 6
धवन और सोफी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों साथ में रील बनाते हुए भी दिखाई देते हैं. हालांकि, अभी तक गब्बर या फिर सोफी की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था.

5 / 6
गौरतलब है कि शिखर धवन का साल 2023 में तलाक हो गया था. टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज ने अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग होने का फैसला लिया था. बता दें कि गब्बर का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है.

6 / 6
शिखर धवन ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. धवन ने भारत की ओर से 34 टेस्ट, 167 वनडे और कुल 68 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 2,315, वनडे में 6,793 और टी-20 में 1,759 रन बनाए.