क्या एलियंस से बातचीत करते थे डेविड विलकॉको? मौत के बाद सामने आया चौंकाने वाला सच

ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्यों और एलियंस की दुनिया पर शोध करने वाले डेविड विलकॉक की रहस्यमयी मौत ने सबको चौंका दिया है. उनकी मौत के पीछे छिपे कारण कई सवाल खड़े कर रहे हैं.

Did David Wilcock Communicate with Aliens?
1 / 6

दुनिया भर में एलियंस और यूएफओ के रहस्यों से पर्दा उठाने वाले मशहूर लेखक डेविड विलकॉक की अचानक आई मौत की खबर ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है. इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया है.

Advertisment

सांसद ने क्या दी जानकारी?

सांसद ने क्या दी जानकारी?2 / 6

अमेरिकी सांसद अन्ना पॉलीना लूना ने सोशल मीडिया पर डेविड के निधन की खबर साझा करते हुए उनके परिवार के लिए प्रार्थना की है. सांसद के इस पोस्ट के बाद से ही इस मशहूर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट की जिंदगी के आखिरी पलों को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

क्या यह आत्महत्या का मामला है?

क्या यह आत्महत्या का मामला है?3 / 6

खबरों के मुताबिक कोलोराडो में पुलिस को एक घर के बाहर हथियार लिए हुए एक व्यक्ति मिला जिसने अधिकारियों के सामने ही खुद को खत्म कर लिया. दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति डेविड ही थे जो शायद किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे.

क्यों सदमे में हैं फैंस?

क्यों सदमे में हैं फैंस?4 / 6

डेविड विलकॉक खुद को एडगर केसी का पुनर्जन्म बताते थे और दावा करते थे कि उनका एलियंस के साथ टेलीपैथिक संपर्क है. उनके फैंस का मानना है कि डेविड के पास एक ऐसा दिमाग था जो ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्यों को समझने की ताकत रखता था.

विज्ञापन

क्या है मौतों का अजीब संयोग?

क्या है मौतों का अजीब संयोग?5 / 6

डेविड की मौत से पहले इसी साल मशहूर विशेषज्ञ एरिक वॉन डेनिकन और निक पोप का भी निधन हो चुका है. एक के बाद एक यूएफओ विशेषज्ञों की इन मौतों को फैंस बेहद संदिग्ध मान रहे हैं और इसे किसी बड़ी साजिश से जोड़कर देख रहे हैं.

क्या सरकारें कुछ छिपा रही हैं?

क्या सरकारें कुछ छिपा रही हैं?6 / 6

डेविड हमेशा आरोप लगाते थे कि सरकारें एलियंस के धरती पर आने और मानव विकास में उनके दखल की बातों को दुनिया से छिपाकर रखती हैं. उनके चले जाने से यूएफओ डिस्क्लोजर मूवमेंट को बड़ा झटका लगा है और कई थ्योरी अधूरी रह गई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन