
1 / 6
Sanju Samson Net Worth: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट में बहुत ही टैलेंटेड खिलाड़ी माना जाता है. इसके बाद भी टीम इंडिया में उनकी एंट्री काफी देरी से हो पाई. टीम के लिए डेब्यू होने के बाद भी उनका अंदर बाहर होना अभी तक जारी है. हालांकि, उन्होंने आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से एक अलग पहचान बनाई. इस पहचान के साथ-साथ उन्होंने करोड़ों की संपत्ति भी बनाई है. आर्थिक तंगी से निकलने में क्रिकेट ने उनका बखूबी साथ दिया तो वहीं उन्होंने भी क्रिकेट साथ कभी नहीं छोड़ा.

2 / 6
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2026 में संजू की नेटवर्थ 80 से 86 करोड़ रुपये आंकी गई है. भारत के लिए खेलते हुए उनको हर मैच की सैलरी मिलती है. इसी के साथ उनको बीसीसीआई की तरफ से एनुअल कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 1 करोड़ रुपये भी मिलेंगे. बोर्ड की तरफ से उनको ग्रेड सी में रखा है.

3 / 6
संजू सैमसन केरल के आलीशान बंगले में अपनी पत्नी चारुलता रमेश के साथ रहते हैं. इस बंगले की कीमत 6 करोड़ रुपये बताई जाती है. इस घर में वो हर वो लग्जरी है जो किसी भी इंसान की ख्वाहिश होती है. केरल के अलावा उनके पास बैंगलोर, मुंबई और हैदराबाद में भी संपत्तियां हैं.

4 / 6
संजू सैमसन की कमाई का एक बड़ा हिस्सा आईपीएल से आता है. इस बार वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. एक सीजन खेलने के लिए उनको 18 करोड़ रुपये मिलेंगे. साल 2012 में उन्हें पहली बार आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मिला था, जो कि 18 लाख का था.

5 / 6
संजू सैमसन को लग्जरी गाड़ियों का शौकीन भी माना जाता है. उनके पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज जैसी लग्जरी कार हैं, जिसमें वो अपनी पत्नी और परिवार से साथ घूमना पसंद करते हैं. उनके पास मौजूद हर गाड़ी उनकी क्लास को दिखाती है.

6 / 6
इसी के साथ 31 साल के हो चुके सैमसन के पास कई ब्रांड एंडोर्समेंट डील भी हैं. उनकी कई अलग-अलग ब्रांड के साथ पार्टनरशिप हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है. सैमसन ने वॉकमेट, सिंगल.आईडी, ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑफिशियल, यूनिमोनी इंडिया, सालपिडो, जिलेट जैसे बड़े ब्रांड के साथ साझेदारी की हुई है.