
1 / 9
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपनी नई Samsung Galaxy S26 5G Series को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. Samsung Galaxy S26 5G Series के लॉन्च के साथ ही Samsung ने अपने लाखों यूजर्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

2 / 9
Samsung ने अपनी नई Samsung Galaxy S26 5G Series को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इस फ्लैगशिप लाइनअप में तीन प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं- Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra 5G.

3 / 9
फ्लैगशिप खरीदारों के लिए नया विकल्प- अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए मजबूत विकल्प बन सकती है. तीनों मॉडल्स में हाई-एंड फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इन्हें फ्लैगशिप कैटेगरी में खास बनाती है.

4 / 9
लॉन्च के साथ खास ऑफर- सीरीज के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर पेश किया है. खास डील के तहत 256GB स्टोरेज वेरिएंट बुक करने पर ग्राहकों को 512GB स्टोरेज वाला मॉडल दिया जा रहा है.

5 / 9
ऑफर सिर्फ Galaxy S26 Plus पर- यह लिमिटेड टाइम ऑफर खास तौर पर Galaxy S26 Plus वेरिएंट पर लागू है. कंपनी ने इस मॉडल को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया है, लेकिन फिलहाल ग्राहकों को अपग्रेड का फायदा दिया जा रहा है.

6 / 9
स्टोरेज वेरिएंट और सीमित समय- Galaxy S26 Plus में 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं. हालांकि स्पेशल ऑफर के दौरान 256GB बुक करने पर 512GB वेरिएंट बिना अतिरिक्त कीमत के मिलेगा. यह ऑफर केवल दो दिनों के लिए वैध है.

7 / 9
कीमत और रैम ऑप्शन- Galaxy S26 Plus में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है. इसकी लॉन्च कीमत 1,39,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत इसे 1,19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

8 / 9
कलर ऑप्शन और प्री-ऑर्डर- Galaxy S26 Plus पिंक गोल्ड और सिल्वर शैडो जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा. लॉन्च के साथ ही इसे प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है.

9 / 9
कैमरा और बैटरी डिटेल- फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 10MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. पावर के लिए इसमें 4,900mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है.