
1 / 6
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी मच अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का दो गाना भी रिलीज कर दिया गया है. हालांकि, आज हम आपको सलमान खान की उस फिल्म के बारे में बताएंगे, जो आज से 23 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. चलिए जानते हैं उसके बारे में.

2 / 6
सलमान खान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई है. भाईजान ने साल 2003 में एक ऐसी फिल्म दी थी, जिसे देखने के लिए लोगों की थिएटर के बाहर लंबी लाइन लगी होती थी. (Photo: Youtube)

3 / 6
इस फिल्म में सलमान खान का किरदार लोगों को खूब पसंद आया है. दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल 'तेरे नाम' है. इस फिल्म में सलमान खान ने 'राधे' का किरदार निभाया था. इस मूवी में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आईं थी. (Photo: Youtube)

4 / 6
'तेरे नाम' फिल्म को बनाने में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आई थी, तो वहीं फिल्म ने 24-25 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी कर लिया था. दरअसल, तेरे नाम फिल्म के प्रीमियर में सलमान खान ने अपने फैंस से अपील की थी कि इस फिल्म को सिर्फ मनोरंजन के लिए देखे. कोई भी निजी जिंदगी में इस्तेमाल न करें. (Photo: Youtube)

5 / 6
'तेरे नाम' फिल्म में सलमान खान का हेयर स्टाइल काफी वायरल हुआ था. उस समय हर कोई सलमान खान के जैसा हेयर स्टाइल अपना रहा था. 'तेरे नाम' फिल्म में राधे का सच्चा इश्क, गुस्सा और उसका दर्द आज भी हर किसी के दिलों में याद है. (Photo: Youtube)

6 / 6
सलमान खान की यह फिल्म उस जमाने में टूटे दिलों की आवाज बन गई थी. फिल्म का गाना, 'तेरे नाम हमने'... काफी ज्यादा वायरल हुआ था. आज भी लोग इस गाने को सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आप भी सलमान खान के फैन है और उनकी फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 27 फरवरी को उनकी फिल्म तेरे नाम सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. (Photo: Youtube)