Vastu Upay for Depression: इन असरदार वास्तु उपाय से दूर करें अपना डिप्रेशन, पाएं सुकून और पॉजिटिविटी

Vastu Upay for Depression:यदि घर की ऊर्जा मन को भारी बना रही है, तनाव, अकेलापन और अव्यवस्थित माहौल डिप्रेशन बढ़ा रहे हैं, तो कुछ आसान वास्तु उपाय आपके मूड को बदल सकते हैं? जानिए कैसे सही दिशा, रोशनी और संतुलन से घर में सुकून और पॉजिटिविटी लाई जा सकती है?

vastu upay for depression
1 / 10

विज्ञापन

वास्तु उपायों से दूर करें डिप्रेशन

वास्तु उपायों से दूर करें डिप्रेशन2 / 10

Vastu Upay for Depression:आज की तेज रफ्तार जिंदगी में डिप्रेशन और मन का भारीपन आम बात बनता जा रहा है. काम का दबाव, अनियमित दिनचर्या और अकेलापन मिलकर मानसिक थकान बढ़ाते हैं. ऐसे में घर का माहौल भी हमारे मूड को प्रभावित करता है. वास्तु के कुछ आसान उपाय घर की ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं और डिप्रेशन से मन को हल्का महसूस कराने में सहायक बन सकते हैं. आइए जानते हैं, कुछ असरदार वास्तु उपाय.

विज्ञापन

ईशान कोण रखें साफ

ईशान कोण रखें साफ3 / 10

घर का उत्तर-पूर्व हिस्सा ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. यहां गंदगी या भारी सामान मानसिक बेचैनी बढ़ा सकता है. इस जगह को साफ, खुला और शांत रखें. तुलसी का पौधा या छोटा पूजा स्थल रखने से सकारात्मकता बढ़ती है.

सही दिशा में नींद

सही दिशा में नींद4 / 10

नींद का सीधा असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. सिर दक्षिण दिशा की ओर रखकर सोने से नींद गहरी आती है. इससे दिमाग को आराम मिलता है और तनाव धीरे-धीरे कम होता है. सोने से पहले मोबाइल से दूरी रखना भी फायदेमंद है.

विज्ञापन

रोशनी और हवा से जुड़ें

रोशनी और हवा से जुड़ें5 / 10

सुबह की धूप और ताजी हवा प्राकृतिक ऊर्जा देती है. रोज सुबह खिड़कियां खोलें. हल्की धूप घर में आने दें. इससे मन में ताजगी आती है और नकारात्मकता कम होती है. बंद कमरों से बचें.

रंगों से बदलें मूड

रंगों से बदलें मूड6 / 10

घर की दीवारों के रंग भी मन पर असर डालते हैं. हल्का नीला, हरा, पीला या सफेद रंग शांति देते हैं. गहरे और बहुत तेज रंगों से बचना बेहतर है. बेडरूम में सॉफ्ट टोन अपनाएं.

विज्ञापन

आज ही करें ये काम

आज ही करें ये काम7 / 10

घर में टूटी चीजें, खराब घड़ियां या बंद ताले न रखें. ये मानसिक बोझ बढ़ाते हैं. हफ्ते में एक बार नमक मिले पानी से पोंछा लगाएं. समय-समय पर कपूर जलाने से भी वातावरण शुद्ध रहता है.

बेहद जरूरी टिप्स

बेहद जरूरी टिप्स8 / 10

बेडरूम में ऐसा दर्पण न रखें, जिसमें सोते समय चेहरा दिखे. यदि हटाना संभव न हो, तो रात में ढक दें. घर में ताजे फूल और हरे पौधे लगाएं. इससे मन को सुकून मिलता है.

विज्ञापन

ये उपाय भी करें

ये उपाय भी करें9 / 10

उत्तर-पूर्व दिशा में छोटा फाउंटेन या एक्वेरियम रखने से मन शांत रहता है. पानी का बहाव सकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है और बेचैनी कम करता है.

इन आदतों है बड़ा असर

इन आदतों है बड़ा असर10 / 10

सुबह कुछ मिनट ध्यान करें. अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम अपनाएं. दिनचर्या नियमित रखें. हल्की संगीत या मंत्र सुनना भी मन को स्थिर करता है. परिवार के साथ समय बिताना मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन