Vastu Tips: गलत दिशा में सिर करके तो नहीं सोते हैं आप? इस गलती से बीमारियों का घर बन जाएगा शरीर
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व होता है. गलत दिशा में सिर करके सोने से सेहत से संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है. वास्तु के अनुसार, किस दिशा में सिर करके सोने से बचना चाहिए.

Vastu Tips: किस दिशा में सिर करके सोना अशुभ माना जाता है इसके बारे में वास्तु के जरिए जानते हैं. आप ऐसी गलती करते हैं तो इसे आज ही सुधार लें.
सोने के लिए सही दिशा
2 / 6वास्तु शास्त्र में दिशाओं महत्व होता है. दिशाओं से ऊर्जा का संतुलन होता है. वास्तु के अनुसार, किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए इसके बारे में वास्तु में बताया गया है.
दक्षिण दिशा की ओर सोना
3 / 6दक्षिण दिशा में सिर करके सोना अच्छा माना जाता है. इस दिशा में सिर करके सोने से गहरी नींद आती है. मानसिक शांति मिलती है. सेहत और धन के लिहास से यह दिशा शुभ है.
पूर्व दिशा का असर
4 / 6आप विद्यार्थी है या काम में दिमाग लगाना पड़ता है तो पूर्व दिशा में सिर करके सोना चाहिए. इस दिशा से सूर्य का उदय होता है. यह दिशा ऊर्जा की प्रतीक मानी जाती है. इस दिशा में सिर करके सोने से एकाग्रता बढ़ती है.
दक्षिण दिशा में पैर करके सोना
5 / 6दक्षिण दिशा में सिर करके सोना अच्छा होता है लेकिन इस दिशा में पैर करके सोने से बचना चाहिए. यानी आपको उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए.
उत्तर दिशा में सिर करके सोने से बचें
6 / 6उत्तर दिशा में सिर करके बिल्कुल नहीं सोना चाहिए. इस दिशा में सिर करके सोने से बीमारियों के होने का खतरा रहता है. इससे आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और जीवन में बेवजह परेशानी बढ़ती हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.