सावधान! घर की इस दिशा में सांप दिखे तो समझो महासंकट, आज ही करें ये 5 उपाय

Snake Direction Vastu: इस मौसम में सांप निकलना आम माना जाता है, लेकिन वास्तु और धार्मिक मान्यताएं अपनी जगह हैं. अगर आपको घर की इन जगहों पर सांप नजर आए तो ये खतरे की घंटी हो सकता है.

Snake Direction Vastu
1 / 8
किस दिशा में सांप दिखना माना जाता है अशुभ? Image Credit- Chatgpt

Saanp Dikhna Ashubh: गर्मी और बारिश के मौसम में घरों के आसपास सांप काफी दिखने लगते हैं. वैज्ञानिक कारणों से जानने की कोशिश करें तो सांप ठंडी, नम और सेफ जगह की तलाश में घरों की तरफ आ जाते हैं. ऐसा होना नॉर्मल माना जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में बार-बार सांप दिखने को सिर्फ सामान्य घटना नहीं माना जाता. कई लोग इसे शुभ-अशुभ संकेतों और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखते हैं. मान्यता है कि अगर घर की कुछ खास दिशाओं में बार-बार सांप दिखाई दे, तो यह वास्तु दोष, राहु-केतु प्रभाव या घर में बढ़ती परेशानियों का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

किस दिशा में सांप दिखना माना जाता है अशुभ?

किस दिशा में सांप दिखना माना जाता है अशुभ? 2 / 8

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में बार-बार सांप दिखना अशुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर में तनाव, पैसों की तंगी, बेवजह झगड़े और मानसिक अशांति बढ़ सकती है.

विज्ञापन

क्या सच में सांप दिखना देता है संकेत?

क्या सच में सांप दिखना देता है संकेत?3 / 8

धार्मिक ग्रंथों और शकुन शास्त्र में सांप को भगवान शिव, नाग देवता और पितरों से जोड़कर देखा गया है. कुछ मान्यताओं में सफेद या पीले सांप को शुभ माना गया है, जबकि काले सांप को चेतावनी का संकेत माना जाता है.

घर के कोनों और स्टोर रूम की सफाई करें

घर के कोनों और स्टोर रूम की सफाई करें4 / 8

घर में सांप ना दिखे, इसके लिए घर के हर कोनों को साफ करें. अंधेरी, नम और कबाड़ वाली जगहों को खाली करके साफ-सुथरा रखें. इसे भी पढ़ें- अंतिम संस्कार में सफेद कपड़े ही क्यों पहने जाते हैं? जानिए इसके पीछे का राज

विज्ञापन

टूटी दहलीज और दीवारों की दरारें ठीक करवाएं

टूटी दहलीज और दीवारों की दरारें ठीक करवाएं5 / 8

वास्तु मान्यता के अनुसार, टूटी हुई दहलीज नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है. साथ ही दीवारों की दरारें और गड्ढे सांपों के छिपने की जगह बन सकते हैं.

घर के बाहर ये पौधे लगाएं

घर के बाहर ये पौधे लगाएं6 / 8

लेमन ग्रास, तुलसी, पुदीना और गेंदा जैसे तेज खुशबू वाले पौधे लगाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. इनकी गंध सांपों को दूर रखने में मदद कर सकती है, हालांकि यह पूरी तरह वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है.

विज्ञापन

रात में घर के बाहर रोशनी रखें

रात में घर के बाहर रोशनी रखें7 / 8

अंधेरे और सुनसान हिस्सों में सांप ज्यादा आते हैं. इसलिए आंगन, स्टोर एरिया और सीढ़ियों के पास पर्याप्त लाइट रखें.

भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करें

भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करें8 / 8

धार्मिक मान्यताओं में सांप का संबंध भगवान शिव से माना जाता है. ऐसे में कई लोग महामृत्युंजय मंत्र, शिव चालीसा या नाग देवता की पूजा करने की सलाह देते हैं. इसे भी पढ़ें- चंद्रनाग के फन पर होता है गोल निशान, शिव जी से है संबंध, जानिए इस सांप की खास बातें डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन