समुद्र की गोद में स्थित 'भारत की आखिरी सड़क' है बेहद खास! रामायण काल से है संबंध, जानिए इतिहास
Last Road of India: भारत के दक्षिणी तटीय क्षेत्र में एक ऐसी जगह है जिसे भारत की आखिरी सड़क के नाम से जानते हैं. यह सड़क भौगोलिक दृष्टि से बेहद खास है. इसका संबंध रामायण काल से भी माना जाता है.

Last Road of India: भारत की आखिरी सड़क समुद्र और रेत के टीलों के बीच स्थित है. यह सड़क समुद्र की गोद में स्थित है. भारत की यह आखिरी सड़क तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित है.
भारत की आखिरी सड़क
2 / 6भारत की आखिरी सड़क भौगोलिक बनावट और इतिहास के कारण बेहद खास है. यह सड़क भारत के दक्षिण में स्थित तमिलनाडु के रामेश्वरम में है. यह सड़क दक्षिण-पूर्वी छोर की ओर है.
धनुषकोडी क्यों है खास
3 / 6धनुषकोडी पर दूर-दूर तक शांत और सुनसान दृश्य नजर आता है. यहां तक पहुंचने के लिए मुख्य भूमि से पंबन द्वीप को पार करना होता है. यह स्थान श्रीलंका से सबसे निकटतम माना जाता है.
रामायण से है संबंध
4 / 6धनुषकोडी का संबंध रामायण काल से माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धनुषकोडी वह स्थान है जहां से वानर सेना ने लंका जाने के लिए राम सेतु का निर्माण किया था. यह स्थान रामेश्वरम को श्रीलंका के मन्नार द्वीप से जोड़ता है.
कैसे पड़ा धनुषकोडी नाम
5 / 6ऐसी मान्यता है कि, रावण का वध करने और लंका पर विजय के बाद भगवान राम ने इस पुल को अपने धनुष की नोक से तोड़ दिया था. इसी वजह से इसका नाम धनुषकोडी पड़ा. धनुषकोडी का अर्थ धनुष का अंत होता है.
धनुषकोडी
6 / 6भारत की आखिरी सड़क धनुषकोडी रामेश्वरम से करीब 18 किलोमीटर दूर है. धनुषकोडी से श्रीलंका करीब 31 किलोमीटर दूर है. यह स्थान धार्मिक, ऐतिहासिक के साथ ही भौगोलिक दृष्टि से भी खास है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.