Spider Web Vastu: घर में इन 3 जगहों पर मकड़ी के जाले हैं बहुत खराब, आती है काम में बाधाएं, बढ़ता है तनाव

Spider Web Vastu: घर में मकड़ी के जाले सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं का संकेत माने जाते हैं. ये तनाव, धन हानि और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ाने का कारण बन सकते हैं. आइए जानते हैं, किन 3 खास जगहों पर जाला होना शुभ नहीं है?

Spider-Web-Vastu
1 / 6

विज्ञापन

घर में मकड़ी के जाले का दुष्प्रभाव

घर में मकड़ी के जाले का दुष्प्रभाव 2 / 6

Spider Web Vastu: अक्सर हम मकड़ी के जाले को देखकर टाल देते हैं - 'बाद में साफ करेंगे'. लेकिन हिन्दू धर्म की मान्यताओं और वास्तु शास्त्र की नजर में यह छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान दे सकती है. विशेषकर घर की 3 खास जगहों पर जाला होना सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि तनाव, आर्थिक परेशानी और रिश्तों की कड़वाहट का संकेत है. जानिए कौन सी हैं ये जगहें, जहां मकड़ी जाल धन हानि, स्वास्थ्य परेशानी और तनाव का कारण बन जाता है?

विज्ञापन

रसोई में जाला: थाली में अन्न कमी का इशारा

रसोई में जाला: थाली में अन्न कमी का इशारा3 / 6

रसोई घर का मुख्य हिस्सा है. यहां अन्न देवी विराजती हैं. अगर इस कमरे की दीवारों या कोनों पर मकड़ी का जाला पड़ा है, तो वास्तु के अनुसार यह घर की बरकत को रोकता है. खाना बनाने की जगह अगर साफ न रहे, तो पैसे का आना-जाना भी अटकने लगता है. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ती है और खर्च बिना वजह बढ़ने लगते हैं. इसलिए रसोई को रोजाना साफ रखें और जाले को हाथ लगाते ही हटाएं.

बेडरूम में जाला: नींद खराब, रिश्ते में तनाव

बेडरूम में जाला: नींद खराब, रिश्ते में तनाव4 / 6

बेडरूम आराम और अंतरंगता का स्थान है. वहां अगर मकड़ी के जाले हों, तो वह नेगेटिव एनर्जी को आमंत्रण देता है. इससे नींद में बाधा आती है, बेवजह की चिड़चिड़ापन घर कर जाती है. पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर तकरार होने लगती है. बेडरूम का माहौल भारी और उदास बन जाता है. वास्तु साफ करता है - सोने की जगह को जितना स्वच्छ रखोगे, मन भी उतना ही शांत रहेगा.

विज्ञापन

पूजा घर में जाला: सकारात्मकता का क्षय

पूजा घर में जाला: सकारात्मकता का क्षय5 / 6

पूजा घर, घर की आत्मा है. वहां ईश्वर को धूप, दीप और शुद्ध वातावरण चाहिए. अगर मंदिर के कोने में मकड़ी का जाला फैला है, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा कम होती है. पूजा करते समय मन नहीं लगता, एकाग्रता टूटती है. शास्त्रों में इसे देवी-देवताओं का अपमान माना गया है. जाला जितना बढ़ता है, उतनी ही घर से सुख-शांति कम होती जाती है. हर सप्ताह मंदिर की सफाई जरूर करें.

सिर्फ 3 जगह ही नहीं, पूरा घर रखें साफ

सिर्फ 3 जगह ही नहीं, पूरा घर रखें साफ6 / 6

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जाला रुकी हुई ऊर्जा को दर्शाता है. अगर किसी भी कमरे में वहां की हवा नहीं लगती और जाले बन जाते हैं, तो समझ जाइए कि उस कोने में नकारात्मकता जमा हो रही है. खासकर घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में जाला होना बहुत अशुभ माना जाता है. इसलिए झाड़ू लगाते समय छत, खिड़की और अलमारी के पीछे के हिस्सों पर भी नजर रखें. जाले को सूखे कपड़े से रोज साफ करें, और घर में सकारात्मकता को आने दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन