Samudrik Shastra: पैर में खुजली होना शुभ है या अशुभ या सिर्फ आम परेशानी, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Samudrik Shastra: भारतीय परंपरा में सामुद्रिक शास्त्र को शरीर के संकेत पढ़ने वाला शास्त्र माना गया है। इसमें आंख, हाथ, पैर और शरीर के अन्य अंगों से जुड़े संकेतों का वर्णन मिलता है। पैर में खुजली भी ऐसा ही एक संकेत बताया गया है, जिसे लोग शुभ और अशुभ से जोड़कर देखते हैं। आइए जानते हैं, पैर में खुजली होना शुभ है या अशुभ या यह सिर्फ एक आम परेशानी है, जानिए इससे बारे में सामुद्रिक शास्त्र जानें क्या कहता है?

Samudrik-Shastra
1 / 7

विज्ञापन

2 / 7

दाएं पैर में खुजली का अर्थ - सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दाएं पैर में अचानक खुजली होना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे यात्रा का योग बन सकता है। कुछ लोग इसे अच्छे समाचार, धन लाभ या नए अवसर से भी जोड़ते हैं। दाएं पैर की खुजली को आगे बढ़ने का संकेत बताया जाता है।

विज्ञापन

3 / 7

बाएं पैर में खुजली का संकेत - वहीं बाएं पैर में खुजली को शास्त्र में सावधानी का संकेत कहा गया है। मान्यता के अनुसार यह किसी रुकावट या परेशानी की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे समय में बिना सोचे कोई बड़ा निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

4 / 7

पुरुष के लिए अलग संकेत - सामुद्रिक शास्त्र में लिंग के अनुसार भी संकेत बताए गए हैं। पुरुष के दाएं पैर में खुजली को शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

5 / 7

महिला के लिए भी है शुभ - महिला के मामले में भी दाएं पैर की खुजली को सकारात्मक माना गया है। हालांकि हाथ की खुजली में स्त्री और पुरुष के लिए अलग नियम बताए गए हैं।

6 / 7

हाथ की खुजली से जुड़ी मान्यता - शास्त्र के अनुसार महिला के बाएं हाथ में खुजली धन लाभ का संकेत मानी जाती है। पुरुष के दाएं हाथ में खुजली को भी लाभ और सफलता से जोड़ा जाता है। यही कारण है कि लोग इन संकेतों पर ध्यान देते हैं।

विज्ञापन

7 / 7

सामान्य समस्या का पहलू - धार्मिक मान्यताओं के साथ एक व्यावहारिक पक्ष भी है। पैर में खुजली त्वचा की एलर्जी, संक्रमण, पसीना या मौसम बदलने के कारण भी हो सकती है। कई बार यह सिर्फ सामान्य चिकित्सकीय समस्या होती है। यदि खुजली बार बार हो रही है, लालिमा या जलन है तो चिकित्सक की सलाह जरूरी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन