आस्था-डर और चमत्कार का संगम है मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, जानें इस रहस्यमयी धाम से जुड़े रहस्य

Mehandipur Balaji Mandir, Rajasthan: सनातन धर्म के लोगों के बीच मेहंदीपुर बालाजी मंदिर काफी प्रसिद्ध है, जहां पर लोग बुरी नजर, भूत-प्रेत और जादू-टोना आदि नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा पाने के लिए जाते हैं. यहां पर आप इसी मंदिर से जुड़ी कई अनसुनी बातों के बारे में जानेंगे.

Mehandipur Balaji Mandir, Rajasthan
1 / 6

राजस्थान का मेहंदीपुर बालाजी मंदिर सनातन धर्म के लोगों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन व पूजा-अर्चना करते हैं. हालांकि, इस मंदिर से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. आज हम आपको मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की महिमा और इससे जुड़ी कई अनसुनी बातों के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में किसकी पूजा होती है?

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में किसकी पूजा होती है?2 / 6

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, राजस्थान के दौसा जिले में स्थित है. यहां विशेष रूप से भगवान हनुमान के बाल रूप की पूजा की जाती है, जिन्हें बालाजी नाम से जाना जाता है. इसके अलावा मंदिर में प्रेतराज सरकार और कोतवाल कप्तान यानी भैरव बाबा की उपासना करने का भी विधान है.

विज्ञापन

तेज गति से चलने लगती हैं सांसें

तेज गति से चलने लगती हैं सांसें3 / 6

कई भक्तों ने अनुभव किया है कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में उनकी सांसें सामान्य से तेज चलने लगती हैं. मन में बेचैनी और अजीब सी उलझन रहती है, जो मंदिर से बाहर कदम रखते ही शांत हो जाती है.

भक्त करते हैं अजीबो-गरीब हरकतें

भक्त करते हैं अजीबो-गरीब हरकतें4 / 6

बता दें कि राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में लोग बुरी आत्माओं से छुटकारा पाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. यहां पर लोगों का चिल्लाना, अजीब आवाजें निकालना या बेहोश होना आम बात है, जिसे भूत-प्रेत से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए

पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए5 / 6

मंदिर में आए भक्तों को कई बार ऐसा लगता है कि कोई उन्हें बुला रहा है, जिसे मुड़कर देखना ठीक नहीं होता है. कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पीछे मुड़कर देखता है तो उसके ऊपर नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती हैं.

घर लेकर नहीं जाना चाहिए प्रसाद

घर लेकर नहीं जाना चाहिए प्रसाद6 / 6

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भक्तजन मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का प्रसाद अपने साथ घर लेकर नहीं जाते हैं. यदि गलती से कोई व्यक्ति अपने साथ मंदिर का प्रसाद घर लेकर जाता है तो नकारात्मक शक्तियां उसका पीछा नहीं छोड़ती हैं. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन