Krishna Mantra for Love Problems: रिश्तों में आ रही हर मुश्किल हो जाएगी दूर, जपें ये कृष्ण मंत्र
Krishna Mantra for Love Problems: क्या आपका रिश्ता भी अपने पति, पत्नी, बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ सही नहीं चल रहा है? अगर हां, तो ऐसी स्थिति में आप कृष्ण भगवान के कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं. यहां पर कृष्ण जी के उन मंत्रों के बारे में बताया गया है, जिन्हें जपने से रिश्तों में चल रही टेंशन काफी कम होती है.

भगवान कृष्ण को प्रेम, करुणा, ममता, सुंदरता, धर्म और ज्ञान आदि का प्रतीक माना जाता है. शास्त्रों में बताया गया है कि जिन लोगों के ऊपर कृष्ण जी की विशेष कृपा होती है, वो हमेशा धर्म व सही रास्ते पर चलकर कामयाबी हासिल करते हैं. इसके अलावा रिश्तों में प्रेम बना रहता है. खासकर, पति-पत्नी व बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का रिश्ता मजबूत रहता है, इसलिए अधिकतर लोग अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं. साथ ही उन्हें समर्पित मंत्रों का जाप किया जाता है. आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए कृष्ण जी को समर्पित कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप रिश्तों में आ रही तमाम परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है.
प्रेम में सफलता पाने का मंत्र
2 / 6यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं, लेकिन शादी होने में दिक्कत आ रही है तो ऐसी परिस्थिति में आप सुबह-शाम नियमित रूप से 108 बार "ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।" मंत्र का जाप कर सकते हैं. इससे आपको परिस्थिति में सुधार जरूर देखने को मिलेगा.
रिश्तों को मजबूत करने का मंत्र
3 / 6जो लोग रोजाना सुबह-शाम 108 बार "क्लीं कृष्णाय नमः।" मंत्र का जाप करते हैं, उनके रिश्ते सदा मजबूत रहते हैं. खासकर, शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहती है. ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से
रिश्तों में प्रेम बढ़ाने का मंत्र
4 / 6यदि आपके रिश्ते कमजोर होते जा रहे हैं या आप अपने लोगों से दूर होते जा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में रोजाना "ॐ राधा-कृष्णाय नमः।" मंत्र का सुबह-शाम 108 बार जाप करें. इससे आपको लाभ जरूर होगा.
रिश्तों में आ रही बाधाओं को दूर करने का मंत्र
5 / 6धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति सुबह-शाम कम से कम 108 बार "हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे॥" मंत्र का जाप करता है, उसकी लव लाइफ व अन्य सभी रिश्तों में प्रेम बना रहता है. साथ ही संबंधों से जुड़ी हर समस्या का समाधान मिलता है. ये भी पढ़ें- Morning Dreams: सुबह देखे गए सपने कितने समय में सच होते हैं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
मंत्र जाप की विधि
6 / 6सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद घर के पूजा स्थल में एक आसन पर बैठें. कृष्ण जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और अपनी परेशानी को बोलें. अब मंत्र जाप करना आरंभ करें. अंत में आरती करके पूजा का समापन करें. शाम में भी आप इसी विधि से मंत्र जाप कर सकते हैं. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)



















