खाते समय खाने में बाल निकलना संयोग नहीं, भविष्य की इन घटनाओं का है इशारा
थाली में अचानक बाल का निकलना केवल एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि भविष्य से जुड़े गहरे संकेतों की ओर इशारा करता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह घटना आने वाले समय की चेतावनी हो सकती है.

खाने में कभी-कभी बाल निकलना आम बात हो सकती है लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है तो ज्योतिष के नजरिए से इसे बेहद अशुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार भोजन में बाल का मिलना आने वाले भविष्य की किसी बुरी घटना या आर्थिक संकट का इशारा हो सकता है.
क्यों होता है पितृ दोष?
2 / 6ज्योतिष शास्त्र में खाने में बार-बार बाल निकलने का सीधा संबंध पितृ दोष और पूर्वजों की नाराजगी से जोड़कर देखा जाता है. अगर पितृपक्ष के दौरान ऐसी घटनाएं बढ़ जाएं तो समझ लेना चाहिए कि आपके पूर्वज आपसे खुश नहीं हैं और आपको तुरंत शांति के उपाय करने चाहिए.
नकारात्मक ऊर्जा का है संकेत?
3 / 6भोजन में बाल का बार-बार मिलना घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और गंदगी की तरफ इशारा करता है जिससे मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं. यह इस बात का भी संकेत है कि खाना बनाने वाले का मन शांत नहीं है या घर के वास्तु में कोई बड़ी कमी आ गई है.
राहु दोष से क्या है नाता?
4 / 6बार-बार थाली में बाल मिलने को राहु दोष का लक्षण भी माना जाता है जो इंसान के जीवन में मानसिक तनाव और अचानक परेशानियां लेकर आता है. इस दोष को दूर करने के लिए बुधवार या शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाना और दान करना बेहद फायदेमंद साबित होता है.
क्या हैं बचाव के उपाय?
5 / 6रसोई की शुद्धता बनाए रखने के लिए रोजाना गंगाजल का छिड़काव करें और खाना बनाते समय मां अन्नपूर्णा का ध्यान जरूर करें. रसोई में फिटकरी या साबुत नींबू रखने से भी नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहती हैं और सकारात्मकता का संचार होता है.
अशुद्ध भोजन का क्या करें?
6 / 6अगर खाने में बाल निकल आए तो शास्त्रों के अनुसार उस भोजन को ग्रहण करने से बचना चाहिए क्योंकि यह सेहत और किस्मत दोनों के लिए ठीक नहीं है. उस खाने को किसी पेड़ की जड़ में या तुलसी के पास रख देना चाहिए ताकि उसकी अशुद्धता खत्म हो जाए.