दोबारा खुला अबू धाबी का भव्य हिंदू मंदिर! दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन है जरूरी, जानें ड्रेस कोड और आरती का समय

मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते पिछले 40 दिनों से बंद अबू धाबी का सुप्रसिद्ध BAPS हिंदू मंदिर 14 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खुलने जा रहा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थितियों में सुधार के बाद अधिकारियों ने पूजा स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है. मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें प्री-रजिस्ट्रेशन और ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है.

BAPS Hindu Mandir Front
1 / 7

मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते पिछले 40 दिनों से बंद अबू धाबी का सुप्रसिद्ध BAPS हिंदू मंदिर 14 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खुलने जा रहा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थितियों में सुधार के बाद अधिकारियों ने पूजा स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है. मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें प्री-रजिस्ट्रेशन और ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है.  

Advertisment

भव्य मंदिर का दृश्य

भव्य मंदिर का दृश्य2 / 7

40 दिनों के लंबे इंतजार के बाद BAPS हिंदू मंदिर के कपाट खुल गए हैं. भक्त अब मंगलवार से रविवार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे के बीच दर्शन कर सकेंगे.

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस3 / 7

मंदिर में प्रवेश के लिए अब पहले से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. भक्त Mandir.ae/visit वेबसाइट या BAPS Mandir ऐप के जरिए स्लॉट बुक कर सकते हैं.

गंगा आरती

गंगा आरती4 / 7

मंदिर की शाम की गंगा आरती भक्तों के बीच बेहद लोकप्रिय है. यह हर शाम 7:30 बजे होती है, जबकि छुट्टियों के दिन शाम 6:45 बजे अतिरिक्त सत्र आयोजित किया जाता है.

विज्ञापन

अनिवार्य ड्रेस कोड

अनिवार्य ड्रेस कोड5 / 7

मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू है. श्रद्धालुओं के कंधे और घुटने ढके होने चाहिए. शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़ों पर पाबंदी है.

स्वामी ब्रह्मविहारिदास का संदेश

स्वामी ब्रह्मविहारिदास का संदेश6 / 7

मंदिर के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहारिदास ने शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए भक्तों को पूरे विश्वास और प्रार्थनाओं के साथ आने का निमंत्रण दिया है.

विज्ञापन

मेंटेनेंस डे

मेंटेनेंस डे7 / 7

याद रखें कि मंदिर हर सोमवार को सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रहेगा. यह दिन रखरखाव और आध्यात्मिक चिंतन के लिए समर्पित किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन