Chanakya Niti: अकेले घर चलाने वाले पुरुषों की ये 5 आदतें कर सकती हैं उन्हें बर्बाद, आचार्य चाणक्य ने बताया क्यों छोड़ना है जरूरी

Chanakya Niti: क्या आप भी अकेले ही अपने घर को चलाते हैं यानी आपकी इनकम से ही आपके परिवार वालों की जरूरतें पूरी होती हैं? अगर हां, तो ऐसे में आपकी कुछ गलत आदतें आपके जीवन को बर्बाद कर सकती हैं. यहां पर आप चाणक्य शास्त्र में बताई गई अकेले घर चलाने वाले पुरुषों की उन पांच आदतों के बारे में जान पाएंगे, जिन्हें सही समय पर छोड़ना ही अच्छा रहेगा.

Chanakya Niti
1 / 6

प्राचीन भारत के महान विद्वान, शिक्षक और दार्शनिक आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति शास्त्र की रचना की थी, जिसमें उन्होंने मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं की समस्याओं का समाधान बताया है. आज भी कई लोग अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए चाणक्य की नीतियों को अपनाते हैं. इसमें अकेले घर चलाने वाले पुरुषों की उन पांच आदतों के बारे में भी बताया गया है, जिनके कारण न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके पूरे परिवार वालों को भविष्य में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं पुरुषों की इन 5 आदतों के बारे में.

विज्ञापन

कोशिश

कोशिश2 / 6

चाणक्य बताते हैं कि एक समय के बाद पुरुष कोशिश करना बंद कर देते हैं. जब व्यक्ति जीवन में एक मुकाम हासिल कर लेता है तो वहीं रुक जाता है. ऐसे में उसकी अहमियत कम होने लगती है. इसलिए हर पुरुष को अपने को सुधारने व नई चीजों को सीखने की कोशिश करते रहना चाहिए.

विज्ञापन

नियंत्रण

नियंत्रण 3 / 6

आमतौर पर देखा गया है कि अकेले घर चलाने वाले पुरुष के अंदर नियंत्रण की भावना होती है. वो अपनी पत्नी, बच्चे, भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को नियंत्रित करने की कोशिश करने लगते हैं, जिसे चाणक्य ने गलत बताया है. चाणक्य कहते हैं कि इससे लोगों को घुटन होती है और वो दूर होने लगते हैं, इसलिए पुरुषों को अपनी इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए.

चुप्पी

चुप्पी4 / 6

चाणक्य का मानना है कि अकेले घर चलाने वाले पुरुषों को अपनी बातों को स्पष्ट रखने के साथ-साथ सामने वाले व्यक्ति की भावनाओं को भी जानने का प्रयास करना चाहिए. अगर आप उन्हें जबरदस्ती चुप करवाएंगे तो वो आपसे दूर जाने लगेंगे.

विज्ञापन

मकसद

मकसद5 / 6

चाणक्य शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक पुरुष का कोई मकसद होना चाहिए. यदि आप बिना मकसद के ऐसे ही जीवन व्यतीत करते रहेंगे तो हमेशा परेशान रहेंगे. इससे आपको अभी तो खुशी व संतुष्टि मिल सकती है, लेकिन अंत में मानसिक शांति जरूर प्रभावित होगी.

समय

समय6 / 6

आमतौर पर देखा गया है कि यदि व्यक्ति घर में अकेला कमाने वाला होता है तो वो अपने काम पर ज्यादा ध्यान देता है. पत्नी या बच्चों को उतना समय नहीं दे पता है, जितना उन्हें देना चाहिए. ऐसे में न चाहते हुए भी रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं. आचार्य चाणक्य को मानना था कि अकेले घर चलाने वाले पुरुषों को अपनी इस आदत को समय रहते जरूर बदल लेना चाहिए. (All Image Credit- Pinterest & Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन