Chanakya Niti: इन 4 गुणों से होती है आदर्श पत्नी की पहचान, खुशियों से भर जाता है वैवाहिक जीवन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई बातों के बारे में बताया है. चाणक्य नीति के अनुसार, महिला की कई आदतें उसी आदर्श पत्नी बनाती हैं.

Untitled design (8)
1 / 6
Chanakya Niti Motivational Quotes

Chanakya Niti: आदर्श पत्नी में चार गुणों का होना जरूरी होता है. चलिए इन चार गुणों के बारे में जानते हैं. इन गुणों से भरपूर पत्नी घर को खुशहाल बना देती है. घर-परिवार में हमेशा सुख, शांति और स्वर्ग का वातावरण रहता है.

विज्ञापन

आदर्श पत्नी की खूबियां

आदर्श पत्नी की खूबियां2 / 6

आचार्य चाणक्य के इस श्लोक "साभार्या या शुचिदक्षा सा भार्या या पतिव्रता।,सा भार्या या पतिप्रीता सा भार्या सत्यवादिनी।" में आदर्श पत्नी के गुणों के बारे में बताया है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

पवित्र और कुशल

पवित्र और कुशल3 / 6

पत्नी को मन, वचन और कर्म से पवित्र होना चाहिए. घर को व्यवस्थित रखने में कुशल होना चाहिए. परिवार के सदस्यों का ध्यान रखना चाहिए. महिला के ये गुण घर को स्वर्ग बना देते हैं.

पतिव्रता

पतिव्रता4 / 6

स्त्री को पति को समर्पित होना चाहिए. पति को समर्पित यानी पतिव्रता पत्नी घर में सुख-शांति लेकर आती है. ऐसी पत्नी रिश्ते को बेहतर संभालकर रखती है.

विज्ञापन

पति को प्रिय

पति को प्रिय5 / 6

पति को पत्नी प्रिय लगनी चाहिए. जो पत्नी पति को प्रिय लगती है वह जीवन को बेहतर करती है. पतिप्रीता पत्नी पती का सम्मान करती है. उसकी खुशी में खुश रहती है.

सत्य बोलने वाली

सत्य बोलने वाली6 / 6

पत्नी को हमेशा सत्यवादिनी होना चाहिए यानी सच बोलने वाली होना चाहिए. सच बोलने वाली पत्नी पति को सही मार्ग दिखाती है और घर को खुशहाल रखती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन