Chanakya Niti: लड़कियों के दिल से खेलते हैं ऐसे लड़के! चाणक्य ने बताया किन पुरुषों से रहना चाहिए दूर

Chanakya Niti for Women: आचार्य चाणक्य एक राजनेता होने के साथ-साथ लेखक, धर्मगुरु और शाही सलाहकार भी थे, जिन्होंने जीवन की तमाम समस्याओं से जुड़े समाधान का उल्लेख चाणक्य नीति शास्त्र में किया है. चाणक्य ने रिश्तों को लेकर भी कई गहरी और सच्ची बातें कही हैं, जिन्हें मानना लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है. यहां आप उन लड़कों के बारे में जानेंगे, जिनसे दूर रहने में ही लड़कियों की भलाई होती है.

Chanakya Niti
1 / 6

प्यार व्यक्ति की जिंदगी का खूबसूरत अहसास है, लेकिन इसके लिए सही इंसान का होना जरूरी है. कई बार लड़कियां भावनाओं में बहकर ऐसे लड़कों पर भरोसा कर लेती हैं, जो सिर्फ उनका फायदा उठाते हैं. ऐसे में सही व्यक्ति की पहचान करना बहुत जरूरी है. हालांकि, आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कई ऐसे संकेतों के बारे में बताया है, जिनके जरिए लड़कियों को पता चल सकता है कि उनका प्रेमी उनसे प्यार करता है या केवल उनका फायदा उठा रहा है. आइए जानते हैं उन पुरुषों के बारे में, जिनसे दूर रहने की सलाह चाणक्य ने लड़कियों को दी है.

विज्ञापन

दोस्ती

दोस्ती2 / 6

आचार्य चाणक्य का मानना था कि जिन लड़कों की बहुत सारी महिला मित्र होती हैं, उनसे दूर रहने में ही भलाई है. ऐसे लड़के अपने मूड और परिस्थितियों के अनुसार लड़कियों से बात करते हैं. ये हर रिश्ते में केवल अपना फायदा देखते हैं. इन्हें सामने वाले व्यक्ति की पसंद-नापसंद या ख्वाहिश का ख्याल नहीं होता है, बल्कि हर चीज अपने हिसाब से करते हैं.

विज्ञापन

बेचारा

बेचारा3 / 6

जो लड़के हर बार अपने आप को बेचारा बताते हैं, उनसे दूर रहने में ही लड़कियों की भलाई है. चाणक्य का मानना था कि ऐसे लड़के खुद को कमजोर दिखाकर लड़कियों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके साथ सीरियस नहीं होते हैं.

रिश्ते में बहुत जल्दी आगे बढ़ना

रिश्ते में बहुत जल्दी आगे बढ़ना4 / 6

आमतौर पर देखा गया है कि जो लड़के रिश्ते में बहुत जल्दी आगे बढ़ते हैं यानी हर कदम या हर फैसला जल्दी-जल्दी लेते हैं, वो दिल के सच्चे नहीं होते हैं. ऐसे लड़के चालाक और झूठे होते हैं, जो केवल लड़कियों के दिल से खेलते हैं.

विज्ञापन

कंट्रोल

कंट्रोल5 / 6

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो लड़के लड़कियों को कंट्रोल करते हैं, उनसे दूर रहने में ही भलाई है. ऐसे लड़के लड़कियों को अपनी कठपुतली मानते हैं, जिनसे वो कभी भी कुछ कह सकते हैं और करवा सकते हैं.

इज्जत

इज्जत6 / 6

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो लड़के लड़कियों से सच्चा प्यार करते हैं, वो कभी भी उनका अपमान नहीं करते हैं. हर परिस्थिति में अपने पार्टनर का सम्मान करते हैं और कभी कोई बात ऐसी नहीं कहते हैं, जिससे उनका दिल दुखे. वहीं, अगर आपका पार्टनर हर समय आपकी बेइज्जती करता है या आपको दूसरों के सामने नीचा दिखाने की कोशिश करता है तो ऐसे लड़कों से दूर रहना ही सही है. (All Image Credit- Social Media & Pinterest) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी चाणक्य नीति शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन