Pradosh Vrat 2026: कर्ज मुक्ति और आर्थिक लाभ के लिए बेहद खास है भौम प्रदोष व्रत, जानिए उपाय

Pradosh Vrat 2026: आज 28 अप्रैल को भौम प्रदोष व्रत है. मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहते हैं. आप भौम प्रदोष व्रत के दिन खास उपायों को कर सकते हैं.

Pradosh Vrat 2026
1 / 6
bhauma Pradosh Vrat 2026 ke upay

Pradosh Vrat 2026: कर्ज से मुक्ति, आर्थिक तंगी दूर करने, मंगल दोष निवारण और अच्छी सेहत के लिए आपको आज भौम प्रदोष के दिन यहां बताए उपायों को करना चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

प्रदोष काल का महत्व

प्रदोष काल का महत्व2 / 6

सूर्यास्त के अनुसार, प्रदोष काल का मुहूर्त तय होता है. शास्त्रों में बताया गया है कि, प्रदोष काल सूर्यास्त के 45 मिनट पहले से लेकर सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक रहता है. आज प्रदोष काल शाम को 6 बजकर 54 मिनट से लेकर रात को 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

मंगल दोष से मुक्ति के उपाय

मंगल दोष से मुक्ति के उपाय3 / 6

मंगलवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत भौम प्रदोष व्रत होता है. भौम प्रदोष पर मंगल दोष से निवारण के लिए उपाय कर सकते हैं. प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें. इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है.

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय4 / 6

भौम प्रदोष का दिन कर्ज मुक्ति के उपाय करने के लिए खास होता है. आप कर्ज और ईएमआई से परेशान हैं, तो ऐसे में कर्ज मुक्ति के लिए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें. शाम को शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं और ‘ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

अच्छी सेहत के लिए उपाय

अच्छी सेहत के लिए उपाय5 / 6

आप बीमारियों से परेशान रहते हैं, हमेशा सेहत खराब रहती है तो स्वास्थ्य लाभ के लिए खास उपायों को करना चाहिए. इसके लिए आप दूध में मिश्री और काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके साथ ही सच्चे मन से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

मनोकामना पूर्ति उपाय

मनोकामना पूर्ति उपाय6 / 6

भगवान शिव को प्रसन्न कर आप हर इच्छा को पूरा कर सकते हैं. मनोकामना पूर्ति के लिए भौम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करें. शिवमंदिर में दीपक जलाएं. इससे हर मनोकामना पूर्ण होगी और अटके काम सफल होंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन