
1 / 6
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों का खास महत्व है, जिनका प्रयोग किसी विशेष कार्य के शुभ मुहूर्त को निकालने के लिए किया जाता है. इसके अलावा व्यक्ति के गुण, स्वभाव और दोष को जानने के लिए जन्म नक्षत्र का सहारा लिया जाता है. मान्यता है कि शुभ नक्षत्र में किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना अधिक होती है. यहां पर हम आपको बताएंगे कि शास्त्रों में कितने नक्षत्रों का वर्णन किया गया है और घर-वाहन की खरीदारी के लिए कौन-कौन से नक्षत्र उत्तम होते हैं.
कुल कितने नक्षत्र होते हैं?

2 / 6
ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनका विभाजन आकाशमंडल में चंद्रमा की गति के आधार पर किया गया है. हालांकि, कुछ शास्त्रों में 28 नक्षत्रों का भी वर्णन किया गया है.
वाहन खरीदने के लिए कौन-से नक्षत्र शुभ हैं?

3 / 6
रोहिणी, पुनर्वसु, मृगशिरा, पूर्वा फाल्गुनी, रेवती और पुष्य नक्षत्र में वाहन की खरीदारी करना शुभ माना गया है. यदि कोई व्यक्ति इन नक्षत्रों में से किसी में भी कार, बाइक, स्कूटर या साइकिल आदि वाहन की खरीदारी करता है तो उसके जल्दी खराब होने की संभावना कम होती है.
घर खरीदने के लिए कौन-से नक्षत्र शुभ हैं?

4 / 6
यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए पूर्वा फाल्गुनी, पुष्य, चित्रा और रेवती नक्षत्र उत्तम हैं. इन नक्षत्रों में घर खरीदने से परिवार वालों के बीच प्रेम बढ़ता है. साथ ही घर में सुख, शांति, समृद्धि, धन, ऐश्वर्य और वैभव आदि का स्थाई वास होता है.
किन नक्षत्रों में घर नहीं खरीदना चाहिए?

5 / 6
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर खरीदने के लिए आर्द्रा, अश्लेषा, मूल, भरणी और कृत्तिका नक्षत्र उत्तम नहीं हैं. यदि आप इन नक्षत्रों में से किसी में भी घर की खरीदारी करते हैं तो आपके परेशान रहने की संभावना अधिक है. साथ ही गृह क्लेश और बीमारियां आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी.
किस दिन घर खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं?

6 / 6
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मंगलवार और शनिवार के दिन घर का सौदा करने से बचना चाहिए. यदि आप खुद का घर खरीद रहे हैं तो सोमवार, बुधवार, गुरुवार या शुक्रवार को घर का सौदा कर सकते हैं. इसके अलावा किसी शुभ दिन या त्योहार पर भी घर खरीदना उत्तम माना गया है. (All Image Credit- Social Media & Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)